10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को पीछे बिठाकर पति चला रहा था था बाइक, हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी को आई गंभीर चोट

- रास्ते में कपिस्दा से आगे झिटकी नाला के पास अचानक बाइक एक गड्ढे में जा घुसी

less than 1 minute read
Google source verification
पत्नी को पीछे बिठाकर पति चला रहा था था बाइक, हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी को आई गंभीर चोट

पत्नी को पीछे बिठाकर पति चला रहा था था बाइक, हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी को आई गंभीर चोट

रायगढ़. बाइक से घर लौट रहे पति-पत्नी का दोपहिया वाहन अचानक गड्ढे में आ जाने से पीछे बैठी पत्नी उछलकर गिर गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही बेहोश हो गई। बेहोशी हालत में सारंगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ रिफर कर दिया गया है। घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटे कोसीर निवासी रामू सिदार पत्नी सहारतीन सिदार को बाइक में बिठाकर अपने ससुराल टिमरलगा गया हुआ था। 26 अक्टूबर दोपहर में वे टिमरलगा से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में कपिस्दा से आगे झिटकी नाला के पास अचानक बाइक एक गड्ढे में जा घुसी। जिससे बाइक के पीछे बैठी सहारतीन बाइक चलती बाइक से उछल कर नीचे गिर गई।

Rerad More : आखिर क्या थी वजह कि क्लीनिक सील करने गई टीम को लौटना पड़ा वापस, पढि़ए खबर...

इससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर रूप से चोट आने पर वह मौके पर ही बेहोश हो गई। आहिता को किसी तरह सारंगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ रिफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ धारा 379, 337 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।