रायगढ़

महिला उत्पीडन की बढ़ती घटनाओं पर कांग्रेस ने मोदी व योगी को कोसा

देश व प्रदेश में कानून का राज खत्म, असुक्षित हैं महिलाएं
2 min read
Apr 17, 2018
raigarh news in hindi,life of raigarh,
देश व प्रदेश में कानून का राज खत्म, असुक्षित हैं महिलाएं

रायगढ़. महिला उत्पीडऩ के बढ़ते मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय धरना दिया। वहीं इसके लिए प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के उन्नवा कांड को लेकर योगी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया।

कंाग्रेसी की माने तो बहू बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसा है। भाजपा शाषित राज्यों में कानून का राज खत्म हो गया है। जिसकी वजह से ऐसी घिनौनी वारदात आए दिन सामने आ रही है। इस बीच भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

देश में बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा दिसा जाता है। पर हाल के दिनों में महिला उत्पीडऩ के बढ़तेे मामले को देख कर लग रहा है कि आने वाले दिनों में बेटी बचाओ और सिर्फ बचाओ का नारा देना पड़ सकता है।

उक्त बातें रायगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरने के दौरान वक्ताओं ने कही। मिली जानकारी के अनुसार देश व प्रदेश मेंं महिला उत्पीडऩ के बढ़ते मामले को देखते हुए कांग्रेस कमेटी की ओर से रामनिवास चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया था। जिसकी अगुवाई स्नेहलता शर्मा कर रही थी। जहां एक एक कर कसंग्रेसी नेताओं ने महिला उत्पीडऩ व उसके लिए केेंद्र की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया।

वादों के साथ देश के संचालन का जिम्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) नागेंद्र नेगी ने कहा कि जिस वादों के साथ देश के संचालन का जिम्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया था। उसमें कानून का राज कायम रखने के साथ महिलाओं की सुरक्षा भी शामिल था। पर सत्ता सुख पाने के बाद केंद्र सरकार विकास कार्य की तरह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए गए वादों को भी भूल गए।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव व अन्य प्रदेश की घटनाएं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। शासन व प्रशासन को कानून का राज कायम कर महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस करना चाहिए। जिससे भयमुक्त वातावरण में हमारी बहू बेटियां, जीवन यापन कर सके।

Published on:
17 Apr 2018 09:24 pm