23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्रवाई पूरा किए बिना ही गायब हो गए पांच एजेंडे, हंगामे के बाद जोड़े गए वापस

जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में जमकर हंगामा

2 min read
Google source verification
raigarh news in hindi,life of raigarh,raigarh administration,

जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में जमकर हंगामा

रायगढ़. जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। इसका कारण यह था कि बैठक के लिए जो एजेंडा तय किया गया था उसमें से पांच एजेंडो को ही गायब कर दिया गया था।

जबकि इन एजेंडों पर कोई कार्रवाई हो नहीं सकी थी। ऐसे में बिना कार्रवाई के विलुप्त किए गए एजेंडे को लेकर बैठक में जिला पंचायत सदस्य प्रकाश नायक ने आपत्ति दर्ज करवाई।

बहस और हंगामे के हालात बने तब जाकर उन एजेंडों को फिर से जोडऩे का आश्वासन सभा ने दिया। जिला पंचायत सभाकक्ष में सोमवार को दोपहर 2 बजे आयोजित सामान्य सभा की बैठक 3 बजे से शुरू हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, एसीईओ बीबी तिग्गा, प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुरू हुई सामान्य सभा में जैसे ही एसीईओ ने पुराने कार्रवाई विवरण को पढऩा शुरू किया जिला पंचायत सदस्य प्रकाश नायक ने आपत्ति करते हुए कहा कि पूर्व में उठाए गए मामले ग्राम पंचायत बोरिदा और हट्टापाली में इंदिरा आवास में की गई गड़बड़ी के मामले में पूर्व बैठक में जहां जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात सामने आई थी

उसको बिना कार्रवाई किए ही कार्रवाई विवरण से हटा दिया गया। उक्त आपत्ति के बाद यह बात सामने आई कि इसे सहमति से हटाया गया। इस जवाब पर एक बार फिर से सदस्य ने आपत्ति की और सहमति देने की बात से इंकार किया।

जिसको लेकर सभा में अध्यक्ष व एसीईओ ने फिर से उक्त मुद्दे को जोडऩे का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके अलावा वन विभाग में 2013-14, 2014-15, 2015-2016 के कार्यों की विस्तुत जानकारी जिला पंचायत सदस्य ने मांगी थी, जिस पर वन विभाग ने अब तक जानकारी नहीं दिया। इसको लेकर सदस्य ने आपत्ति जताई। इसके अलावा पुराने अन्य कार्रवाई विवरण पर चर्चा करने के बाद नए एजेंडे पर चर्चा की गई।


इस बार ज्यादा दिखे
सामान्य सभा की बैठक में हर बार यह शिकायत रहती है कि विभागीय अधिकारी नदारद रहते हैं। कोई अपना प्रतिनिधि भेज देते हैं तो कोई बिना सूचना के नदारद रहते हैं, लेकिन सोमवार को हुई बैठक में स्थिति विपरित नजर आई। यहां जनप्रतिनिधियों में देखा जाए तो अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को मिलाकर 12 जनप्रतिनिधि थे और अधिकारियों व उनके प्रतिनिधियों की संख्या इससे अधिक देखने को मिली।


सामान्य सभा में मार्च क्लोजिंग का नजारा
सामान्य सभा की बैठक में इस बार आए नए एजेंडे में मार्च क्लोजिंग का नजारा देखने को मिला। पयेजल व्यवस्था पर चर्चा के अलावा पीएचई में 31 मार्च की स्थिति में भौतिक व वित्तीय स्थिति,

वन विभाग के विभागीय कार्यों पर चर्चा एवे 31 मार्च की स्थिति में भौतिक व वित्तीय जानकारी, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत चल रहे कार्यों पर चर्चा व 31 मार्च की स्थिति में भौतिक व वित्तीय जानकारी, महिला बाल विभाग के विभागीय कार्यों पर चर्चा एवं 31 मार्च की सििति में भौतिक वित्तीय जानकारी पर चर्चा की गई।