रायगढ़

सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने किया ये काम, दौड़े-भागे पहुंचे प्रशासनिक अफसर, फिर हुआ ऐसा, पढि़ए पूरी खबर…

- उपभोक्ता सड़क जाम कर नारेबाजी भी कर रहे थे। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाइश देकर शांत कराया।

2 min read
Jul 31, 2018
सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने किया ये काम, दौड़े-भागे पहुंचे प्रशासनिक अफसर, फिर हुआ ऐसा, पढि़ए पूरी खबर...

रायगढ़. इंडेन गैस डीलर की मनमानी से त्रस्त हो चुके उपभोक्ताओं का गुस्सा प्रशासन पर फूटा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कलेक्टर बंगले का घेराव कर करते हुए सिविल लाइन मार्ग को जाम कर दिया। इस मामले की खबर लगते ही प्रशासन सकते में आ गया और एसडीएम, फूड विभाग के अधिकारी व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद उपभोक्ता शांत हुए।

इंडेन गैस एजेंंसी के उपभोक्ताओं को गैस लेने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ता है। स्थिति यह है कि उपभोक्ता यदि एजेंसी में आकर गैस सिलेंडर लेना चाहता है तो उसे लंबी लाइन लगानी पड़ती है। इसमें यह गारंटी नहीं रहती है कि उपभोक्ता को नियत दिन में गैस सिलेंडर मिलेगा। वहीं होम डिलवरी तो डेढ़ से दो माह बाद भी नहीं मिलता।

ये भी पढ़ें

Elections 2018 : काग्रेस में मचा पैराशूट का शोर, कौन हैं ये लोग जो अपनी बात पर राहुल गांधी तक लगा रहे जोर, पढि़ए खबर…

Read More : अरबपति बनने का सपना दिखाने वाले सेफ एंड सिक्योर ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़े 10 लोगों पर अपराध दर्ज
यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। मंगलवार की सुबह भी उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे थे, जहां लंबी लाइन लगाने के बाद सुबह करीब ८ बजे उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि लोड नहीं आने से गैस का वितरण नहीं किया जाएगा। खास बात यह है कि यह पहला मर्तबा नहीं है जब डीलर के द्वारा खाली हाथ उपभोक्ताओं को लौटाया गया हो। इससे उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उपभोक्ता सीधे कलेक्टर बंगला पहुंचे, जहां उपभोक्ताओं ने कलेक्टर बंगला को घेरते हुए प्रदर्शन करने लगे, वहीं उपभोक्ताओं ने अपने साथ रखे गैस के खाली सिलेंडर को उक्त मार्ग पर रखते हुए चक्काजाम कर दिया।

इस बात की जानकारी जैसे ही अधिकारियों को लगी प्रशासनिक अमला सकते में आ गया, वहीं कुछ देर में ही एसडीएम भागवत जायसवाल, फूड अधिकारी व पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उपभोक्ता सड़क जाम कर नारेबाजी भी कर रहे थे। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाइश देकर शांत कराया। साथ ही उनकी समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उपभोक्ता शांत हुए।

फूड अधिकारियों को पड़ी फटकार
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर शम्मी आबिदी ने भी उपभोक्ताओं से चर्चा की। साथ ही उनकी समस्या का निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया। इधर यह जानकारी भी मिल रही है कि उपभोक्ताओं की इस समस्या को लेकर कलेक्टर ने फूड विभाग के अधिकारियों की क्लास लेते हुए फटकार भी लगाई। साथ ही इस अव्यवस्था को दूर किए जाने का सख्त निर्देश भी दिया।

अधिकारियों ने की कंपनी से बात
उपभोक्ताओं की इस नाराजगी को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण की पतासाजी की। इस दौरान यह बात सामने आई कि लोड नहीं आने से यह समस्या हुई है। हालांकि डीलर के द्वारा इंडेन कंपनी को लोड के लिए आर्डर किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन लोड नहीं पहुंचा। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं लोड के लिए कंपनी से बात की। ऐसे में देर शाम या सुबह तक लोड पहुंचने की बात कही जा रही है।

-गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ता गलत तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। मौके पर जाकर उन्हें समझाइश दी गई। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन समाप्त किया। गैस सिलेंडर वितरण को लेकर आ रही समस्या को लेकर फूड विभाग की ओर से प्रक्रिया की जा रही है भागवत जायसवाल, एसडीएम, रायगढ़

ये भी पढ़ें

अरबपति बनने का सपना दिखाने वाले सेफ एंड सिक्योर ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़े 10 लोगों पर अपराध दर्ज

Published on:
31 Jul 2018 05:21 pm
Also Read
View All