जो हितग्राही लंबे समय से किराया जमा नहीं कर रहे
रायगढ़. दुकान का किराया जमा नहीं करने वाले हितग्राहियों पर अब नगर निगम सख्त होता जा रहा है। जो हितग्राही लंबे समय से किराया जमा नहीं कर रहे हैं, उनकी दुकानें निरस्त भी की जा सकती है। इसके लिए निगम ने प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।
निगम ने दुकानों का किराया व प्रीमियम राशि जमा नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।
इस अभियान के तहत पहले दौर में ऐसे हितग्राहियों की सूची तैयार की जा रही है जो लंबे समय से किराया जमा नहीं कर रहे हैं। इस सूची के आधार पर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम ने सबसे पहले इन बकायादारों को नोटिस जारी किया है। इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने वाले बकायादारों की दुकानों को सील करने की कार्रवाई शुरू की गई है। इस कार्रवाई से व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया है।
बकायादार निगम के दफ्तर पहुंचकर रुपए जमा कराना शुरू कर दिए हैं। राशि जमा न करने वाले हितग्राहियों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद संबंािधतों को नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद भी राशि जमा नहीं होने पर निगम प्रशासन उनकी दुकानें निरस्त करने की कार्रवाई करेगा।
नोटिस का नहीं दिया जा रहा है जवाब
नगर निगम के द्वारा इन व्यवसायियों को पहले नोटिस भेजा गया ताकि वे बकाया राशि नगर निगम में जमा कर दें, लेकिन व्यवसायियों को इस नोटिस का कोई असर नहीं पड़ा। इसे देखते हुए नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच रही है और बकाया राशि वसूल रही है। हालांकि इससे पहले नगर निगम की टीम व्यवसायियों के पास पहुंचते हुए उन्हें नोटिस दे रही थी,
ताकि नोटिस मिलने के बाद व्यवसायी बकाया राशि निगम में जमा कर सके। इस नोटिस के बाद कुछ व्यवसायियों ने बकाया राशि जमा कर दी है, लेकिन अभी भी कुछ बकायादारों ने राशि जमा नहीं की है। ऐसे में जो व्यवसायी राशि जमा नहीं किए गए।