- आगजनी की घटना में काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है
रायगढ़. आइसक्रीम गोदाम में आग लगने काफी नुकसान होने से संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को तड़के शहर में आगजनी की घटना हुई। कलेक्टर बंगला के पीछे कालीबाड़ी के सामने वाली गली में स्थित आइसक्रीम गोदाम में आग लग गई। जैसे ही आग लगने की सूचना लोगों को हुई मौके पर काफी भीड़ इक_ा हुए और वह लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
Read More : गांधीगंज में बने इस टॉवर पर इन परिंदों का है राज, जानें किनकी याद में और क्यों बना ये इमारत
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने के लिए दो-दो दमकल लगाने पड़े। इस आगजनी की घटना में काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। समय रहते दमकल के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया, इससे आसपास के सटे गोदामों में कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके पहले कि आग फैलती दमकल की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि पुलिस आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है आग के कारणों का पता चलने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।