रायगढ़

पांच दिन पहले घर से लापता युवती का शव मिला फांसी के फंदे पर

23 वर्षीय युवती ने गांव के नीम पेड़ में दुपट्टे से लगाई फांसी

2 min read
Apr 20, 2018
23 वर्षीय युवती ने गांव के नीम पेड़ में दुपट्टे से लगाई फांसी
23 वर्षीय युवती ने गांव के नीम पेड़ में दुपट्टे से लगाई फांसी

रायगढ़. 14 अप्रैल को अपने दीदी घर से निकली 23 वर्षीय युवती अचानक लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जूटमिल चौकी में दर्ज है। वहीं अब युवती की लाश उसके गांव स्थित एक नीम के पेड़ में टंगी मिली है। बताया जा रहा है कि युवती अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आमापाल निवासी कमला चौहान 23 वर्ष के माता-पिता का देहांत हो गया है। ऐसे में वह अपने घर में अकेली ही बच गई थी। इस वजह से वह बीच-बीच में कबीर चौक निवासी अपने दीदी के यहां आकर रहती थी।

पुलिस ने बताया कि पिछले 3-4 माह से कमला अपने दीदी के यहां ही रह रही थी और कहीं काम करने जाती थी। 14 अप्रैल को भी वह अपने दीदी से काम पर जाने की बात कहते हुए घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। उसके दीदी ने कमला को आमापाल स्थित घर तथा रिश्तेदारों के यहां पतासाजी की लेकिन कमला का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद कमला के गुमशुदगी की रिपोर्ट जूटमिल चौकी में दर्ज कराई गई थी।


19 अप्रैल को मिली लाश
19 अप्रैल की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती लगभग 25 वर्ष डुमरमुड़ा खेत आमापाल के पास एक नीम के पेड़ में अपनी दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

पुलिस ने युवती के परिजनों की पतासाजी

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई में लग गई। इस दौरान किसी ने युवती को नहीं पहचाना, क्योंकि वह अपने घर में बहुत कम रहती थी। बाद में पुलिस ने युवती के परिजनों की पतासाजी की तो उसकी शिनाख्ती हुई। चक्रधर नगर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। वहीं इसकी विवेचना की जा रही है।

Published on:
20 Apr 2018 07:57 pm