रायगढ़

राम नाम की राजनीति- अब कांग्रेसी लगा रहे जय श्री राम का नारा, कहा हम हैं राम के असली उपासक

कांग्रेस की संकल्प यात्रा में गूंजे जय श्री राम के नारे

2 min read
Apr 02, 2018
कांग्रेस की संकल्प यात्रा में गूंजे जय श्री राम के नारे

रायगढ़. कांग्रेस की संकल्पयात्रा की सभा में अचानक जोर-जोर से जयश्रीराम के नारे गूंजने लगे। सभी कार्यकर्ता हाथ उठाकर इस नारे के समर्थन में दिख रहे थे।

बकायदा इस यात्रा में भाषण के दौरान कई उदाहरण भी रामायण से संबंधित ही दिए गए। मंच से कांग्रेस के वक्ताओं ने कहा कि राम इस देश के हर नागरिक के नस-नस मे बसते हैं, भाजपा यह समझ ले कि राम तुम्हारी मिल्कियत नहीं हैं, राम राज्य की स्थापना अगर कोई करेगा तो कांग्रेस पार्टी ही करेगी,

ये भी पढ़ें

गांजे के जखीरे के साथ पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

मरते समय हे राम कहने वाले महात्मा गांधी थे, जिन्होंने ने रामराज्य की बात सर्वप्रथम कही थी। मंच से कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि जिन्होंने गांधी की हत्या की वो राम का नाम लेने के अधिकारी नहीं हैं। मंच ने नेताओं ने कहा कि राम पूरे विश्व के हैं वो भाजपा के नहीं हैं, प्रवीण तोगडिय़ा के नहीं है, राम ने इस विश्व को जीने की कला सिखाई है, हम राम राज्य की स्थापना चाहते हैं मगर हम हथियारों के साथ नहीं हैं। वक्ताओं की इन बातों को सुनने के बाद पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा था। कार्यकर्ता जोर-जोर से तालियां बजाने लगे थे।


रायगढ़ के कोतरारोड स्थित रामबाग में आयोजित इस संकल्प यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत सहित जिले भर के कांग्रेसी बड़ी संख्या में शामिल थे।


रामराज्य की स्थापना ही लक्ष्य
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हम गर्व के साथ कहते हैं कि हम राम के उपासक हैं, राम राज्य की स्थापना हम ही करेंगे। राम हमारे जीने की कला हैं, राम भक्त होने पर हमे गर्व हैं हम इसके लिए शर्मिंदा नहीं हैं। वक्ताओं ने कहा कि आपको भरोसा दिलाते हैं कि राम राम राज्य की स्थापना कांग्रेस ही कर सकती है, राम राज्य की स्थापना ही हमारा लक्ष्य हैं।

ये भी पढ़ें

आमिर खान की ‘दंगल’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म, ‘बाहुबली-2’ को दी मात
Published on:
02 Apr 2018 05:28 pm
Also Read
View All