21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमिर खान की ‘दंगल’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म, ‘बाहुबली-2’ को दी मात

दंगल भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। दंगल' और 'बाहुबली-2' की इस बॉक्स ऑफिस की लड़ाई में आखिरकार आमिर खान की 'दंगल' ने 'बाहुबली-2' को पछाड़ ही दिया है। अपनी सारी कमाई को मिलाकर दंगल की अब तक की कुल कमाई 1662 करोड़ रुपए हो गई है।

2 min read
Google source verification

बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' औऱ 'बाहुबली-2' के बीच कलेक्शन की जंग जारी थी। भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर एक नया कीर्तिमान लिखने वाली एस.एस.राजामौली की फिल्म 'बाहुबली-2' ने कमाई के कई नए रिकॉर्ड बनाए। तो वहीं चीन में 'दंगल' ने कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। दंगल हालीवुड फिल्म ना होते हुए भी चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। दंगल भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

'दंगल' और 'बाहुबली-2' की इस बॉक्स ऑफिस की लड़ाई में आखिरकार आमिर खान की 'दंगल' ने 'बाहुबली-2' को पछाड़ ही दिया है। दोनों फिल्मों में कई दिनों से बॉक्स ऑफिस पर कमाई को लेकर स्पर्धा देखने को मिल रही थी, जिसमें आखिरकार 'दंगल' ने बाजी मार ली है। राजामौली की फिल्म 'बाहुबली-2' ने अपनी रिलीज के 30वें दिन 15 करोड़ की कमाई के साथ 1623 करोड़ की कुल वर्ल्ड वाइड कमाई कर ली है। तो वहीं दंगल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का जादुई आकंडें को पार करने वाली है।

तो वहीं दंगल ने चीन में रिलीज के अपने चौथे सप्ताह में भी जबरदस्त कमाई करतो हुए बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। चीनी बॉक्स ऑफिस पर रविवार तक 'दंगल' ने कुल 885 करोड़ रुपए की कमाई अकेले चीन में कर ली है। इसके अलावा ताईवान में दंगल ने 32 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। अपनी सारी कमाई को मिलाकर दंगल की अब तक की कुल कमाई 1662 करोड़ रुपए हो गई है। यानि की 'दंगल', 'बाहुबली-2' को पीछे छोड़ कर भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

इन सभी आंकड़ों की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। आमिर चीन में भारत के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कलाकारों में शामिल हैं। हालांकि अभी बाहुबली-2 का चीन में रिलीज होना बाकी है। इसकी घोषणा हो चुकी है लेकिन कोई तारीख तय नहीं हुई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'दंगल' को पछाड़ कर 'बाहुबली-2' वापिस बॉक्स ऑफिस का यह रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग