रायगढ़

जीजा के घर से अपने गांव वापस लौट रहे दो भाई की बाइक पीपल पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर

- उमेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ रिफर कर दिया गया है

less than 1 minute read
Nov 01, 2018
जीजा के घर से अपने गांव वापस लौट रहे दो भाई की बाइक पीपल पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर
जीजा के घर से अपने गांव वापस लौट रहे दो भाई की बाइक पीपल पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर

रायगढ़. दो भाई अपने जीजा घर से अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी सरिया के बार गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर मेन रोड स्थित पीपल के पेड़ से टकरा गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायगढ़ रिफर किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुसौर के बोरोडीपा निवासी सुनील सिदार पिता भजनो सिदार (21) अपने रिश्ते के भाई उमेश सिदार (19) के साथ अपने जीजा के घर ग्राम लोधिया गए थे। वहां से वे शाम में अपने गांव बोरोडीपा लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सुनील सिदार चला रहा था, तभी सरिया थाना क्षेत्र के बार गांव के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे स्थित पीपल पेड़ से टकरा गई। जिससे सुनील सिदार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को किसी तरह बरमकेला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया, वहीं उमेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ रिफर कर दिया गया है। अस्पताल की तहरीर पर बरमकेला पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

इस बात की भी चर्चा
सरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक शराब के नशे में धुत्त थे। साथ ही उनकी बाइक की गति भी तेज थी। ऐसे में वे अनियंत्रित हो गए और दुर्घटना का शिकार हो गए। फिलहाल सरिया टीआई का कहना है कि इस मामले में किसी ने कोई अपराध दर्ज नहीं कराया है। बरमकेला से मर्ग डायरी आने के बाद उसकी जांच की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
01 Nov 2018 07:50 pm