13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओपी चौधरी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप, कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

- शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए ओम प्रकाश चौधरी पर कार्यवाही करते हुए उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से बाहर करने की मांग
less than 1 minute read
Google source verification
ओपी चौधरी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप, कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ओपी चौधरी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप, कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़. चुनावी सरगर्मी तेज होते ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, इस दौर में अब एक दूसरी पार्टी प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप भी लगाने लगे हैं, जिला कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष जयंत ठेठवार ने खरसिया विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए एक शिकायत पत्र में यह आरोप लगाया है कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधान भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया था इस सभा में भाजपा प्रत्याशी के द्वारा खुलेआम मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रिवर्स किए जाने वाला भाषण दिया, इसमें यह आरोप लगाया गया है कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले मतदाता उनके पक्ष में मतदान एवं कार्य करें ऐसा नहीं करने पर आने वाले दिनों में इसका परिणाम भुगतने की भी धमकी दी गई।

Read More : घर में खेल रहे थे जुआ, भनक लगते ही पुलिस टीम ने दी दबिश,16 जुआरियों से इतने हजार की जब्ती

जयंत ठेठवार ने इस मामले की शिकायत करते हुए सभा किए जाने की अनुमति की जांच किए जाने की भी मांग की, वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए ओम प्रकाश चौधरी पर कार्यवाही करते हुए उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से बाहर किया जाए साथ ही दंडात्मक कार्यवाही करते हुए उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने का आदेश दिया जाए।