रायगढ़

रायगढ़ बस स्टैंड में चोरी की वारदात, युवक के बैग से गायब हुए एक लाख नगद और कागजात, जांच में जुटी पुलिस

Theft News: रायगढ़ जिले के केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतिक्षालय में सोए युवक के बैग से एक लाख रुपए चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Oct 30, 2025
Feature image

CG Theft News: रायगढ़ जिले के केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतिक्षालय में सोए युवक के बैग से एक लाख रुपए चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कटाईपाली डी निवासी गजेन्द्र कुमार राठिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी विजय कुमार राठिया के साथ बिलासपुर न्यायालय गया था। वहां से वह एक्सीडेंट सहायता राशि के रूप में एक लाख रुपए नगद लेकर अपने गांव लौट रहा था।

रात में बस नहीं मिलने पर दोनों ने रायगढ़ बस स्टैंड के यात्री प्रतिक्षालय में रुकने का फैसला किया। वहां बैठे-बैठे दोनों की आंख लग गई। सुबह जब गजेन्द्र की नींद खुली तो वह देखा कि बैग का चैन खुला हुआ है और अंदर रखे 1 लाख रुपए, दोनों का पर्स और अन्य जरूरी कागजात गायब थे। पर्स में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वोटर आईडी और मोटरसाइकिल के कागजात थे।

शिकायत दर्ज

ऐसे में वे इस मामले की शिकायत लेकर सिटी कोतवाली पहुंचे। वहां मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस चौकी बंद रहती है

बस स्टैंड पर पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की एक चौकी भी है, लेकिन यह चौक अक्सर बंद रहती है। खास बात यह है कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी यात्री को चोरी का शिकार होना पड़ है। इससे पहले भी यात्रियों को उठाईगिरी और चोरी सहित छेड़खानी का शिकार होना पड़ा है। हालांकि अधिकांश यात्री मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराते।

Updated on:
30 Oct 2025 12:34 pm
Published on:
30 Oct 2025 12:34 pm