रायगढ़

दिला रहे हैं पीईटी की परीक्षा तो इस तरह मिल सकता है 50 हजार रूपए पाने का मौका

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओ के अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल और जीत सकते हैं 50000 तक के पुरस्कार

2 min read
Apr 28, 2018
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओ के अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल और जीत सकते हैं 50000 तक के पुरस्कार

रायगढ़. यदि आप इस वर्ष पीईटी यानि कि प्री इंजीनियरिंग टेस्ट में शामिल होने की तैयारी में है तो आपके लिए ये एक सुनहरा अवसर है कि आप उस परीक्षा से पहले सेल्फ एसेसमेंट में शामिल होईए और यदि आपका प्रदर्शन बेहतर रहा तो आपको 50 हजार तक के पुरस्कार मिल सकते हैं।


ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी, रायगढ़ द्वारा प्री.इंजीनियरिंग टेस्ट मे शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 29 अप्रैल 2018 को सुबह 10 बजे से रायपुर और भिलाई में एक साथ सेल्फ असेस्मेंट टेस्ट यानि कि एसएटी का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर में इसका आयोजन द रेडियेंट वे स्कूल, जीई रोडए,पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी कैम्पस के पीछे, अमनाका में तथा भिलाई में एक्सेल एजुकेशनल इंस्टिट्यूट, 163, न्यू सिविक सेंटर में किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सेल्फ असेस्मेंट टेस्ट के प्रश्न.पत्रों का प्रारूप छत्तीसगढ़ प्री इंजीनियरिंग टेस्ट, सीजीपेट जैसा होगा।

ये भी पढ़ें

नजूल भूमि पर पट्टा की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी मे मिलेगी मदद

जिससे विद्यार्थियों को आगामी सीजीपीईटी एवं अन्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी मे मदद मिलेगी और वह अपनी तैयारी का आंकलन भी कर सकेंगे। बारहवी पास और बारहवी में अध्ययनरत छात्र सैट में शामिल हो सकते हैं ।


मिलेंगे 50 हजार तक के पुरस्कार
पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन के दौरान छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता हेतु मार्गदर्शन के साथ ही साथ कुल लगभग 50000 के पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार स्वरूप 10000, द्वितीय पुरस्कार 5000, तृतीय पुरस्कार 3000, चतुर्थ पुरस्कार 2000 तथा एक-एक हजार रुपए सांत्वना पुरस्कार दोनों परीक्षा स्थलों पर विजेताओं को दिए जाएंगे।


नहीं है कोई पंजीयन शुल्क
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ आरडी पाटीदार ने बताया की सैट मे शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का प्रवेश या पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा। विद्यार्थी समय पर परीक्षा स्थल पहुँच कर सीधे इस टेस्ट मे शामिल हो सकते हैं या फिर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

इधर शिक्षकों के बिना स्कूल बदहाल तो उधर छात्रावास अधीक्षक हो रहे हैं लाल
Published on:
28 Apr 2018 04:23 pm
Also Read
View All