रायगढ़

रायगढ़ में युवती ने प्रोफेसर को पीटा! आपत्तिजनक मैसेज भेजने का लगाया आरोप, Video वायरल

Government College Raigarh: रायगढ़ के लैलूंगा में एक प्रोफेसर पर युवती ने अश्लील मैसेज भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया। विवाद के दौरान युवती ने कॉलेज पहुंचकर प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिए।
2 min read
Jul 02, 2026
Raigarh Viral Video
Raigarh Viral Video: प्रोफेसर को युवती ने पीटाphoto-patrika)

Raigarh Viral Video: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील संदेश भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। आरोपों से नाराज युवती अपने होने वाले पति के साथ कॉलेज पहुंची, जहां दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान युवती ने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, इसलिए आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

Professor Assault Case: व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

जानकारी के अनुसार, शासकीय महाविद्यालय कुंजारा, लैलूंगा में पदस्थ प्रोफेसर रेमन भार्गव पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि प्रोफेसर पिछले करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए लगातार आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेज रहे थे। उसने आरोप लगाया कि प्रोफेसर उस पर संबंध बनाने का दबाव भी डालते थे, जिससे वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी।

कॉलेज पहुंचकर हुआ विवाद

युवती ने बताया कि लगातार कथित उत्पीड़न से परेशान होकर वह अपने होने वाले पति के साथ सीधे कॉलेज पहुंची। वहां प्रोफेसर से बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में युवती ने उन्हें थप्पड़ मार दिए। घटना के दौरान कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'मुझे न्याय चाहिए'

युवती का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह कानूनी लड़ाई जारी रखेगी। उसने अन्य पीड़ित लड़कियों से भी सामने आने और उसका साथ देने की अपील की। युवती ने कहा कि वह चाहती है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने क्या कहा?

लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि युवती ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस के अनुसार समझौते के बाद मामले में आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

वीडियो वायरल, आरोपों की पुष्टि नहीं

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, युवती द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई नहीं की गई है।

Updated on:
02 Jul 2026 03:21 pm
Published on:
02 Jul 2026 03:21 pm