रायगढ़

महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में किया वायरल, कैप्सन में लिखा- बताओ कैसी है मेरी बीवी

वाट्सअप ग्रुप मे वायरल फोटो देख गांव वाले पहुंच गए महिला से सवाल पूछने।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2019, 5:31 PM IST
महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में किया वायरल, कैप्सन में लिखा- बताओ कैसी है मेरी बीवी
महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में किया वायरल, कैप्सन में लिखा- बताओ कैसी है मेरी बीवी

रायगढ़. आज के इस डिजिटल युग में समाज जितना विकास कर रहा है उतना ही अपराधों को भी जन्म दे रहा है। दरअसल जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक ने 40 वर्षीय महिला की तस्वीर एडिट कर महिला के साथ एक अन्य युवक की फोटो वाट्सअप में पोस्ट कर दी। इसकी जानकारी जब महिला को हुई तो उसने घटना की रिपोर्ट थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 509 (ख) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड में भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कापू थाना क्षेत्र की एक महिला शादी में शामिल होने गई थी। उस दौरान गांव का संजय कुमार भारतेंदु पिता देवार सिंह ने अपने मोबाइल में महिला का फोटो खींच लिया था। इसके बाद महिला की फोटो एडिट कर उसके साथ अन्य युवक का फोटो सेट कर दिया। वहीं उक्त फोटो को क्षेत्र के दो वाट्सप ग्रुप में वायरल कर दिया। उक्त फोटो में कैप्शन लिखा कि यह मेरी पत्नी है, मैं इससे शादी कर चुका हूं।

चूंकि वाट्सप ग्रुप लोकल था, ऐसे में सभी ने महिला को पहचान लिया और कुछ लोगों इस संबंध में महिला से पूछताछ भी की। तब जाकर महिला को पता चला कि उसके साथ क्या हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उक्त फोटो में जो युवक है वह उसे जानती ही नहीं। ऐसे में महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी को रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Read This Also:-

Published on: