रायगढ़

Raigarh Nikay Chunav Results: कांग्रेस को पछाड़ चायवाला बना महापौर! जीत की खुशी में लोगों को पिलाई चाय, जानिए कौन है ये प्रत्याशी?

रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34 हजार वोटों से हराया है।

2 min read
Feb 15, 2025
Raigarh Nikay Chunav Results: चायवाला बना महापौर ! कांग्रेस की जानकी को 34 हजार वोटों से हराया, जीत की खुशी में लोगों को पिलाई चाय

Raigarh Nikay Chunav Results: छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना गिनती जारी है। कई जगह के नतीजे भी घोषित किए जा चुके हैं। इसी बीच रायगढ़ नगर निगम का परिणाम घोषित किया गया है। जनता ने चाय बेचने वाले प्रत्याशी जीववर्धन चौहान को अपना मेयर चुना है। बीजेपी मेयर प्रत्याशी ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34 हजार वोटों से हराया है।

वहीं 33 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली है तो 12 वार्डों में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। वहीं एक वार्ड में बसपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है और 2 सीट निर्दलीय को मिली है। बता दें कि यहां करीब 69.68% मतदान हुआ है। मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।

Raigarh Nikay Chunav Results: जीत के बाद लोगों को अपनी दुकान में चाय पिला रहे जीववर्धन

चुनाव जीतने के बाद भी जीववर्धन लोगों को अपनी दुकान में चाय पिला रहे हैं। उन्होंने जीत की खुशी को लेकर वोटर्स को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी चाय वाला था, अब भी चाय वाला रहकर लोगों के बीच में हमेशा रहूंगा। दुकान में रहकर ही लोगों की समस्याओं को सुनूंगा और उसका समाधान करूंगा। रायगढ़ में मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं होने दूंगा।

रायगढ़ नगर निगम में महापौर पद के अंतिम परिणाम-

बीजेपी मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान 34365 वोटो से जीते
बसपा- बनवारी लाल डहरे : 4082
कांग्रेस- जानकी काटजू: 21946
भाजपा- जीवर्धन चौहान: 56311
आप- रूसेन कुमार मिरी: 588
आशीर्वाद पैनल- इंजीनियर सिरिल कुमार : 723
निर्दलीय- जेठूराम मनहर: 4271
निर्दलीय- लीलाधर बानू खूंटे: 2383
नोटा- 954

साधारण और जमीनी नेता को टिकट देना भाजपा के लिए फायदेमंद रहा

रायगढ़ में भाजपा ने एक साधारण और जमीनी नेता को टिकट दिया था, जिससे जनता के बीच उनका प्रभाव और बढ़ा। यह कदम भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के प्रचार के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हुआ, क्योंकि इससे स्थानीय लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हुआ।

Raigarh Nikay Chunav Results: किनके बीच है मुकाबला

बीजेपे ने यहां से जीववर्धन सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है। वह मौजूदा समय में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं। 2004 से 05 तक भाजयुमो के नगर मंत्री रहे। 2010 में एल्डरमैन रह चुके हैं। बीजेपी के एक्टिव मेंबर हैं। वहीं, कांग्रेस ने यहां से जानकी काटजू को उम्मीदवार बनाया है। वह पहले भी पार्षद रही हैं। 2020 में रायगढ़ नगर निगम की पहली महिला मेयर बनीं थी। कांग्रेस की जमीनी नेता मानी जाती हैं यहीं कारण है कि कांग्रेस ने उन्हे फिर से मौका दिया है।

Updated on:
15 Feb 2025 02:26 pm
Published on:
15 Feb 2025 02:20 pm