रायगढ़

Raigarh Rape Case: शादी से पहले सुहागरात, रेलवे का जूनियर इंजीनियर दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार

Raigarh rape case: शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में तमनार पुलिस ने रेलवे के जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की..

2 min read
Apr 26, 2026
दुष्कर्म मामले में रेलवे का जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार (Photo - Patrika )

Raigarh rape case: डीआरएम ऑफिस में रेलवे के एक जूनियर इंजीनियर को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को हुई। आरोपी जैसे ही ड्यूटी में कार्यालय पहुंचा तो तमनार रायगढ़ की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई। कार्रवाई की सूचना स्थानीय खमतराई थाने को भी दी गई थी। जिसकी पुष्टि पुलिस ने की।

Raigarh rape case: शादी का झांसा देकर रेप

पुलिस के अनुसार रायपुर रेल मंडल कार्यालय के विद्युत विभाग में लखन कुमार पटनायक जूनियर इंजीनियर है और शिवानंद नगर में रहता है। वह सुबह ड्यूटी पर डीआरएम ऑफिस जा रहा था। इसी दौरान रायगढ़ पुलिस ने कार्यालय के पास उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तमनार (रायगढ़) थाने में वहां की रहने वाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर रेप की शिकायत दर्ज कराई थी।

8 अप्रैल को डीआरएम कार्यालय में हंगामा

इस पर आरोपी जूनियर इंजीनियर पटनायक के खिलाफ अपराध क्रमांक 82/ 26 दर्ज किया गया है। इससे पहले उस युवती के परिजनों ने डीआरएम कार्यालय में आकर 8 अप्रैल को हंगामा खड़ा किया था। इस संबंध में इस माह 9 अप्रैल को जूनियर इंजीनियर पटनायक ने लिखित आवेदन अपने वरिष्ठ अधिकारी रेल मंडल विद्युत इंजीनियर को देकर उल्लेखित किया कि 9 फरवरी 2026 को उसकी सगाई युवती से हुई थी।

इसके बाद पिता और भाई द्वारा गाली देना, धमकी की वजह से उसने शादी करने से इनकार कर दिया। तब से उसे परेशान किया जा रहा है। जूनियर इंजीनियर ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के साथ ही रेलवे सुरक्षा अधिकारी से संरक्षण देने की भी मांग की थी।

वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर, विवेक पटेल ने बताया कि जूनियर इंजीनियर की गिरफ्तारी के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। प्रतिवेदन मिलने पर विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

रायगढ़ शहर से जुड़ी और भी है खबरें...

CG News: फर्जी अफसर बन देशभर में की करोड़ों की ठगी, महिला समेत 5 शातिर गिरफ्तार.. पढ़ें पूरी खबर

CG Weather Update: लू के थपेड़ों से तप रहा रायगढ़, 4 दिन में 43°C तक पहुंचेगा पारा, IMD अलर्ट जारी..पढ़ें पूरी खबर

Digital Arrest Scam: 37 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, महिला समेत 5 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार..पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
26 Apr 2026 11:32 am
Published on:
26 Apr 2026 11:31 am
Also Read
View All