रायगढ़

रेलवे स्टेशनों में नहीं मिल रहा ‘रेल नीर’, खाद्य पदार्थों से गुणवत्ता भी गायब

- दस रुपए में बिकने वाला पानी बॉटल रेल यात्रियों को बेचा जाता है 20 रुपए में

2 min read
Nov 23, 2018
रेलवे स्टेशनों में नहीं मिल रहा 'रेल नीर', खाद्य पदार्थों से भी गुणवत्ता गायब

रायगढ़. साउथ ईस्टर्न मध्य यानि एसईसीआर रेलवे प्रबंधन द्वारा उनके अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों में रेल नीर बेचे जाने का दावा खोखला साबित हुआ है। रायगढ़ रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां रेलवे प्रबंधन और वेंडर सहित स्टॉल संचालकों की ऐसी सेटिंग है कि रेल नीर को पूरी तरह से गायब कर बिलासा, एक्वा ब्लू जैसी स्थानीय बोतलबंद कंपनियों का पानी बेचा जा रहा है। इसमें आरपीएफ सहित अन्य जिम्मेदारों का पूरा कमीशन रहता है, तभी तो धड़ल्ले से महज दस रुपए में बिकने वाला पानी बॉटल रेल यात्रियों को 20 रुपए में बेचा जाता है और यह किसी को दिखाई नहीं देता है।

रेलवे स्टेशन से रेल नीर पानी की बोतल गायब हो चुका है। यात्रियों को पहले तो लोकल पानी की बोतल बेची जाती है और यदि ग्राहक ने अच्छी कंपनी का पानी मांगा तो उसे बिसलेरी, किन्ले, एक्वाफिना सहित अन्य निजी कंपनियों का पानी बोतल बेचा जाता है। जबकि दूसरी तरफ रेल प्रशासन रेल नीर बेचने के लिए ट्रेनों में बढ़ावा दे रहा है। रेल प्रशासन ने खुद का पानी का प्लांट लगाकर रेल नीर देशभर के स्टेशन और ट्रेन में सप्लाई कर रहा है, लेकिन इसमें कम कमीशन मिलने के चलते पेंट्रीकार और स्टॉल वाले दूसरी कंपनियों का पानी धड़ल्ले से बेच रहे हैं।

ये भी पढ़ें

पैसेंजर में मिले शव की हुई पहचान, परिजनों ने जागरूक नागरिक के हौसले को सराहा

रेलवे प्रबंधन ने बताया रेल नीर सप्लाई में है कमी
जब इस बारे में रायगढ़ रेलवे के कामर्शियल इंस्पेक्टर सीएल चंद्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रायपुर, बिलासपुर सहित अन्य स्टेशन में रेल नीर की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे मजबूरी में दूसरा पानी बेचा जा रहा है। हालांकि उन्होंने रेलवे स्टेशन में आरओ वाटर प्लांट लगवाया और दूसरे ब्रांड का पानी बेचने पर मनाही भी की है, लेकिन दुकान संचालक उनकी सुनने को तैयार नहीं है।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता गायब
रेल यात्रियों की मानें तो कई बार उन्हें स्टेशन में बिकने वाला समोसा, भजिया सहित अन्य खाद्य सामग्री बासी दे दिया जाता है। इतना ही नहीं पैकेट बंद खाद्य सामग्री को अधिक रेट पर बेचा जा रहा है। यदि ग्राहक इसका विरोध करता है तो उसे सामग्री ही नहीं बेची जा रही है।

-रेल नीर की सप्लाई के लिए उच्चाधिकारियों से कहा गया था। आज तक सप्लाई नहीं हो पाई है, हो सकता है कि कल तक सभी दुकानों के लिए रेल नीर पहुंच जाएगा। रही बात अन्य शिकायतों की तो जांच कर इस पर कार्रवाई की जाएगी- सीएल चंद्रा, कामर्शियल इंस्पेक्टर, रेलवे रायगढ़

ये भी पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नदी व तालाबों में स्नान कर किया दीप दान, रामझरना समेत कई पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार

Updated on:
23 Nov 2018 09:23 pm
Published on:
23 Nov 2018 09:16 pm
Also Read
View All