8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नदी व तालाबों में स्नान कर किया दीप दान, रामझरना समेत कई पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार

-लोगों ने वनभोज का लिया मजा

2 min read
Google source verification
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नदी व तालाबों में स्नान कर किया दीप दान, रामझरना समेत कई पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार

कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों ने नदी व तालाबों में स्नान कर किया दीप दान, रामझरना समेत कई पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार

रायगढ़. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को लोगों ने वनभोज का मजा लिया। इससे पिकनिक और पर्यटन स्थल गुलजार रहे। वहीं शहर में कई धार्मिक कार्यक्रम भी किया गया। हिंदू धर्म शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इस दिन श्रद्धालु नदी व तालाब में स्नान कर दीप दान करते हैं। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा में वनभोज करने की भी परंपरा है। इससे शुक्रवार को लोगों ने शहर के आसपास स्थित पर्यटन स्थलों एवं पिकनिक स्थलों में जाकर वनभोज का मजा भी लिया।

पिकनिक को लेकर महिलाओं, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह रहा। एक सप्ताह पहले से ही पिकनिक की प्लानिंग कर रहे थे। लोग सुबह से ही सपरिवार पिकनिक स्थलों के लिए रवाना होने लगे थे। इससे भूपदेवपुर स्थित रामझरना जाने के लिए रेलवे स्टेशन में जहां भीड़ लगी हुई थी। वहीं बस स्टेशनों में भी भीड़-भाड़ का आलम था। इसके अलावा युवाओं की टोली स्वयं के साधनों से भी पिकनीक स्पॉट की ओर जाते दिखाई दे रहे थे।

Read More : राइस मिलर्स की मनमर्जी पर नकेल कसने विभाग की तैयारी, कस्टम मिलिंग का पंजीयन नहीं कराने वाले राइस मिल की बिजली होगी गुल
हर साल सबसे ज्यादा भीड़ जिला मुख्यालय से करीब १८ किलोमीटर दूर भूपदेवपुर के रामझरना में पहुंचती है। इस बार भी ऐसी ही स्थिति थी। शहरी क्षेत्र के लोग यहां पहुंचे हुए थे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग यहां पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे। इसके अलावा शहर से लगे इंदिरा विहार में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां भी काफी लोग पिकनिक का मजा लेने के लिए पहुंचे हुए थे।

लिया गीत संगीत का आंनद
युवाओं की टोलियां संगीत के संसाधन लेकर पर्यटन स्थलों पर पहुंची हुई थी। युवा वनभोज के साथ-साथ संगीत की धुन पर मस्ती करते हुए थिरकते नजर आएंगे। इसके अलावा कई स्थानों में भजन-कीर्तन भी किया जा रहा था। पिकनिक का मजा लेने के लिए भी युवाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला।

विभागीय अमला रहा चुस्त
कार्तिक पूर्णिमा में आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए विभागीय अमला भी चुस्त रहा। भूपदेवपुर की पुलिस रामझरना में तैनात कर दी गई थी। इसके अलावा एक पेट्रोलिंग पार्टी भी लगातार सर्चिंग कर रही थी। इसी तरह वन विभाग से भी कर्मचारी आने-जाने वाले लोगों पर लगातार नजर रखे हुए थे। इसके अलावा रोज गार्डन के बाहर भी काफी खाने-पीने के सामान का ठेला लगाया गया था। इनकी दुकानदारी भी जमकर चली। ठेला लगाने वाले व्यवसायियों का कहना था कि मेले की तरह ही माहौल था।