रायगढ़

Video- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में कांग्रेस का भारत बंद का जिले में दिखा ऐसा असर…

-सुबह पूरी तरह से बंद, दोपहर बाद खुलने लगी दुकानें - जिले में बंद का रहा मिला जुआ असर
2 min read
Sep 10, 2018
Video- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में कांग्रेस का भारत बंद का जिले में  दिखा ऐसा असर...
Video- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में कांग्रेस बंद का ऐसा दिखा असर

रायगढ़. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर कांग्रेस के बंद को जिले में मिला जुला समर्थन मिला। जिला मुख्यालय में जहां सुबह बंद का व्यापक असर रहा तो दोपहर बाद धीरे-धीरे कर दुकानों के शटर खुलते गए। इसके अलावा लैलूंगा व सारंगढ़ में बंद को व्यापक समर्थन मिला तो खरसिया व धरमजयगढ़ में भी मिला जुला असर देखने को मिला।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे लोगों को महंगाई की मार भी झेलनी पड़ रही है। इस बात को लेकर कांग्रेस ने भारत बंद का आहृवान किया था। बंद को लेकर कांग्रेसी सुबह से ही सड़कों पर उतर गए थे। जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों को बंद को लेकर अलग-अलग टीम बनाई गई थी।

यह टीम शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच रही थी। वहीं जो दुकानें खुली हुई थी, उन प्रतिष्ठान संचालकों को बंद दुकान बंद करने की अपील कर रहे थे। हालांकि सुबह के समय आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर सभी दुकानें बंद थी। यह स्थिति सुबह से दोपहर तक थी। दोपहर के बाद दुकानों के शटर खुलने शुरू हो गए। इस बीच कांग्रेस के द्वारा बाइक रैली भी निकाली गई थी। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए सरकार की नीतियों को कोस रही थी। वहीं कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इससे लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
Read More : ऐसे में कैसे संवरेगा बच्चों का भविष्य, ढाई माह में 362 शिक्षकों की नियुक्ति, 110 पद अभी हैं खाली

जिला मुख्यालय के अलावा धरमजयगढ़ क्षेत्र में बंद का असर कम देखने को मिला। यहां अधिकांश दुकानें खुली रही। इसी तरह की स्थिति खरसिया क्षेत्र में भी देखने को मिली। यहां भी बंद का असर नहीं था। वहीं सारंगढ़ क्षेत्र की बात करे तो यहां बंद को लोगों को व्यापक समर्थन दिया। सुबह से ही दुकानों में ताले लटके हुए थे। साथ ही लैलूंगा में भी बंद का असर देखने को मिला। इस क्षेत्र में भी बंद को लोगों ने भरपूर समर्थन दिया।

किया गया पुतला दहन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शिव सेना ने भी कांग्रेस के बंद का समर्थन किया। शिव सेना के द्वारा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर रैली निकाली गई। यह रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए शहर के राम निवास टाकीज चौक के पास पहुंची। वहीं राम निवास टाकीज चौक पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका गया।

Updated on:
10 Sept 2018 04:57 pm
Published on:
10 Sept 2018 04:45 pm