10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेड पर सो रही महिला को लगा उसके अंगों को कोई उसे छू रहा है, आधी रात आंखें खुली तो पैरों तले खिसक गई जमीन

महिला को छूने वाला कोई अनजान शख्स था, जो बुरी नीयत से उनके घर में आ घुसा था।
2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Sep 10, 2018

bed

बेड पर सो रही महिला को लगा उसके अंगों को कोई उसे छू रहा है, आधी रात आंखें खुली तो पैरों तले खिसक गई जमीन

नई दिल्ली। रात के तीन बजे रहे थे, नींद में सो रही महिला को कोई छू रहा था। गहरी नींद में होने के बावजूद अजीबो-गरीब स्पर्श से महिला की नींद खुल गई। अभी कुछ ही पल हुए थे कि महिला के शरीर के बाकि अंगों पर भी एक हाथ यहां-वहां घूमने लगा। शुरूआत में तो महिला ने ऐसा ही सोचा कि उसका पति उसे छू रहा होगा। लेकिन सच्चाई तो कुछ और ही थी। आधी रात तीन बजे महिला के कमरे में उसके बेड पर छूने वाला उसका पति नहीं बल्कि कोई अनजान शख्स था।

पूरा मामला रायगढ़ के दरोगापार का है, जहां एक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है। पुलिस में दर्ज मामले के मुताबिक पीड़ित महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ अपने घर में सो रही थी। रात के करीब तीन बजे महिला ने पैर पर किसी के द्वारा हुए स्पर्श को महसूस किया। पहला स्पर्श होते ही महिला की नींद खुल गई, पहले तो महिला ने सोचा कि उनके साथ सो रहे पति ने उन्हें स्पर्श किया होगा। लेकिन देखते ही देखते उस अनजान शख्स ने महिला के शरीर के बाकि अंगों को भी छूना शुरू कर दिया। इतना होने के बाद महिला ने बिना किसी देरी के अपनी आंखें खोली, तो सामने खड़े शख्स को देखकर हैरान रह गई।

महिला को छूने वाला कोई अनजान शख्स था, जो बुरी नीयत से उनके घर में आ घुसा था। अपने घर में अनजान शख्स को देख महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई, घबराहट के मारे महिला के मुंह से एक ज़ोर की चीख निकल गई। जिसके बाद वहीं सो रहा पति जाग गया और आरोपी को देख उसे पकड़ने के लिए दौड़ा। मौके से भागने की पूरी कोशिश के बावजूद आरोपी पकड़ा गया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अंकित साहू पर धारा 457 व 354 का मामला दर्ज कर थाने ले गई।