रायगढ़

शर्मनाक: बेटे ने पिता की लाश को टायर और मिटटी के तेल से जलाया, ये है वजह

Chhattisgarh Crime: शादी के कारण वह काफी नाराज थे। इसबात को लेकर पिता-पुत्र में कई बार विवाद भी हो चूका था। ऐसे में पुलिस ये आशंका जाता रही है कि पैसों के लालच में आकर कहीं उसने ही तो अपने पिता की हत्या नहीं कर दी।

2 min read
Oct 09, 2019
शर्मनाक: बेटे ने पिता की लाश को टायर और मिटटी के तेल से जलाया, ये है वजह

जांजगीर. Chhattisgarh Crime: एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिथितियों में मौत हो गयी। उसके इकलौते बेटे ने इसकी सुचना पुलिस या परिजनों को देने के बजाय उनके शरीर को आनन-फानन में शमशान ले गया और टायर और मिट्टी के तेल से जला कर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को वहां से टायर के टुकड़ा, मिट्टी का तेल और पेट्रोल भी मिला।

जानकारी के अनुसार निमोही-सिंघीतराई के रहने वाले गजालाल डडसेना के पास एक जमीन का टुकड़ा था। जहाँ एक पावर प्लांट स्थापित हो रहा है। जिसके बदले उन्हें काफी पैसा मिलने वाला था। उनके इकलौते बेटे ने रामभगत डडसेना उनकी मर्जी के खिलाफ बम्हनीडीह की युवती से शादी की थी।

पुलिस को है बेटे पर शक

इसकी शादी के कारण वह काफी नाराज थे। इसबात को लेकर पिता-पुत्र में कई बार विवाद भी हो चूका था। ऐसे में पुलिस ये आशंका जाता रही है कि पैसों के लालच में आकर कहीं उसने ही तो अपने पिता की हत्या नहीं कर दी। फिलहाल पुलिस इस सम्बन्ध में बेटे और उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।

किसी को नहीं दी पिता के मृत्यु की जानकारी

पिता की मृत्यु के बारे में रामभगत ने किसी को नहीं बताई। पुलिस को उसने बताया है कि वह वह खरसिया गया हुआ था। उसकी पत्नी ने फोन कर उसे बताया की पिता जी गिरकर घायल हो गए, अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई। जिसके बाद उसने हड़बड़ी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Published on:
09 Oct 2019 06:38 pm
Also Read
View All