रायगढ़

जब यात्री को हुई ये जानकारी तो चलती ट्रेन से लगा दी छलांग, मौत

पीडि़त को मालगाड़ी से रायगढ़ लाने की पहल की गई। उसके बाद उसे मेकाहरा में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान घायल यात्री ने दम तोड़ दिया।

less than 1 minute read
Oct 05, 2018
जब यात्री को हुई ये जानकारी तो चलती ट्रेन से लगा दी छलांग, मौत
जब यात्री को हुई ये जानकारी तो चलती ट्रेन से लगा दी छलांग, मौत

रायगढ़. ससुराल से लौट रहा एक दामाद जल्दबाजी में पैसेंजर के भ्रम में मुंबई हावड़ा मेल में चढ़ गया। किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन मेंं जब ट्रेन धीमी हुई तो उक्त यात्री ने उतरने की कोशिश में छलांग लगा दी। जिसकी वजह से वो बुरी तरह घायल हो गया। पीडि़त को मालगाड़ी से रायगढ़ लाने की पहल की गई। उसके बाद उसे मेकाहरा में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान घायल यात्री ने दम तोड़ दिया। जीआरपी मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात डभरा के बड़े काटाकोनी निवासी कृष्ण दास महंत, अपने ससुराल गया था। जब वो खरसिया रेलवे स्टेशन पर आया तब प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी ट्रेन को देख कर उसमें चढ़ गया। ट्रेन में बैठे यात्रियों ने बताया कि यह मेल है किरोड़ीमल नगर में नहीं रुकती है।

इसकी वजह से कृष्ण दास की बेचैनी बढ़ गई। किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन से गुजरने के दौरान ट्रेन की रफ्तार कुछ कम हुई तो यात्री ने उतरने की कोशिश के बीच छलांग लगा दी। जिसकी वजह से वो बुरी तरह से घायल हो गए। स्टेशन मास्टर ने जैसे-तैसे कर घायल को मालगाड़ी से रायगढ़ भेजा। उसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। करीब कुछ देर के इलाज के उपरांत यात्री ने दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना पीडि़त परिजनों को दी गई। जीआरपी की माने तो मृतक, किरोड़ीमल नगर स्थित किसी कंपनी में नौकरी करता था।

Published on:
05 Oct 2018 12:39 pm