पुलिस ने बताया कि 09 अगस्त की रात्रि जलंधर गुप्ता, अजय यादव, धनंजय सिदार, कृष्णा सिदार, पिंटू उर्फ अनिल सेठ ने मिलकर प्लान बनाया और रससागर के बाड़ी स्थित बोर पंप व वायर को पार कर दिया। इसके बाद उसे छिपाने के उद्देश्य से गांव के जालीम तालाब में फेंक दिया वहीं उसे बेचने के लिए ग्राहक की पतासाजी शुरू हो गई।