रायगढ़

मामूली बात पर बढ़ा विवाद, दो युवकों ने पति-पत्नी की कर दी पिटाई

आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

less than 1 minute read
Nov 10, 2018
आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज
आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

रायगढ़. कोतवाली थाना क्षेत्र में दो युवकों ने पहले रास्ते में अपनी बाइक को खड़ी कर दिया। जब दंपति ने उन्हें बाइक साइड करने को कहा तो दोनों युवकों ने दंपति की पिटाई कर दी।

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विश्वनाथ देवांगन पिता किशनलाल देवांगन धांगरडीपा में रहता है। 09 नवंबर की राम 8.30 बजे वह अपनी स्कूटी से अपनी पत्नी नेहा देवांगन एवं दोनों बच्चों को लेकर घर से बाजार के लिए निकले थे। जैसे ही वे धांगरडीपा शंकर मंदिर के सामने पहुंचे थे कि रोड में बाइक खड़ी कर मनोज कबराईत एवं उसका साथी गुड्डू बातचीत कर रहे थे।

तभी प्रार्थी ने मनोज कबराईत को बाइक साइड करने को कहा। इस पर आरोपी ने मना कर दिया। ऐसे में प्रार्थी अपनी स्कूटी को साइड से निकाल रहा था। तभी उसकी पत्नी व बेटी का पैर सड़क पर बाइक से टकरा गया। जिस पर प्रार्थी की पत्नी आरोपियों से बोली कि बाइक रोड में क्यों रखा गया है, इससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

आपके बाइक से टकराने से मेरे पैर में चोट लग गई है। इतने में मनोज कबराईत एवं गुड्डू गाली-गलौज पर उतर आए और दंपति को जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट किए। ऐसे में प्रार्थी की पत्नी बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Published on:
10 Nov 2018 07:10 pm