Raigarh News: रायगढ़ जिले के लैलूंगा के कोड़ासिया स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में हॉस्टल की छात्राओं से पोताई व सफाई कराने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
CG News: रायगढ़ जिले के लैलूंगा के कोड़ासिया स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में हॉस्टल की छात्राओं से पोताई व सफाई कराने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस वीडियो को सज्ञान में लेकर जिला प्रशासन ने तत्काल जांच का आदेश दिया। वहीं इसके लिए टीम भी गठित की। जांच टीम शनिवार को हॉस्टल पहुंची थी और जांच की। सोमवार को जांच रिपोर्ट विभागीय अधिकारी के पास सम्मिट की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवार्ई होगी।
लैलूंगा ब्लॉक के कोड़सिया में एक प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास आसपास गांव की 6वीं से 10वीं तक करीब 45 छात्राएं रहती हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में हॉस्टल की लड़कियां रंगाई-पुताई करते दिख रही हैं। कुछ लड़कियां बाल्टी में रंग घोल रही हैं, जबकि कुछ ऊपर चढक़र कमरे की दीवारों की पोताई कर रही हैं। वीडियो के साथ फोटो भी वायरल हुआ। इस फोटो में वे छज्जे की सफाई करती एक छात्रा नजर आ रही हैं। मामला सज्ञान में आते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया।
प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, कोड़ासिया, विकासखंड लैलूंगा से संबंधित व्हाट्सएप पर प्राप्त वीडियो तथा अधीक्षिका द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन की सत्यता की जांच के लिए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए त्रि-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया। आदिवासी विकास शाखा ने अनुसार मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समिति गठित की गई है।
समिति में धर्मेन्द्र सिंह बैस, क्षेत्र संयोजक, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, धनेश्वरी सिदार क्षेत्र संयोजक, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ व उमेश पटेल नोडल अधीक्षक आदिवासी विकास विभाग, लैलूंगा को शामिल किया गया है। यह टीम 28 फरवरी को संबंधित छात्रावास में पहुंचकर संपूर्ण प्रकरण की स्थल पर जांच की।
यह मामला जब मीडिया में आया तो संबंधित हॉस्टल के वार्डन पूर्र्णिमाा चौहान मामले में सफाई की। उनका कहना था कि छात्रावास बिल्डिंग की पोताई के लिए मजदूर लगाया गया था। मजदूर जब पोताई कर चले गए तो कीचन का थोड़ा काम बचा था। हास्टल के एक कर्मचारी को काम पूरा करने बोला गया था, लेकिन उनकी अनुपस्थिाति में प्यून ने बच्चों से काम करा लिया।
मामले की जांच के लिए समिति गठित की गर्ई थी। यह समिति शनिवार को जांच के लिए हास्टल पहुंची। जांच रिपोर्ट सोमवार को प्राप्त होगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। -श्रीकांत दुबे, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग