रायगढ़

जहां भूमिपूजन के लिए पहुंचने वाले थे विधायक वहां पहले पार्षदों ने ही कर दिया भूमिपूजन

आचार संहिता के पहले चलता रहा लोकापर्ण व भूमिपूजन का दौर

2 min read
Oct 06, 2018
आचार संहिता के पहले चलता रहा लोकापर्ण व भूमिपूजन का दौर

रायगढ़. विधानसभा चुनाव के आचार संहिता लगने के पहले विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकापर्ण की होड़ रही रही। इस बात को लेकर शहर में एक जगह विकास कार्य का क्रेडिट लेने की प्रतिस्पर्धा भी हुई। रामभांठा मार्ग के भूमि पूजन के लिए विधायक पहुंचने वाले थे,

लेकिन वे मौके पर पहुंच कर भूमि पूजन कर पाते इससे पहले ही कांग्रेस पार्षद वहां पहुंच गए और भूमि पूजन कर दिया। इसके बाद विधायक नगर निगम कार्यालय पहुंचे और थोक में विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकापर्ण किया।

ये भी पढ़ें

पत्नी ने नहीं दिए रुपए तो पति ने डंडे से पीट कर उतारा मौत के घाट


विधानसभा चुनाव के आचार संहिता लगने की संभावन अक्टूबर के पहले सप्ताह में थी। इस बात को लेकर सत्ताधारी दल लगातार शहर के विभिन्न स्थानों में लोकापर्ण व भूमिपूजन का दौर चल रहा था। शनिवार को आचार संहिता लगने के पूर्व ही शहर के रामभांठा मार्ग का भी भूमिपूजन किया जाना था।

बताया जा रहा है कि इस मार्ग के भूमिपूजन के लिए विधायक रोशन लाल अग्रवाल पहुंचने वाले थे। भूमिपूजन करने के लिए उनका समय करीब 12 बजे निर्धारित था। इस बात की जानकारी क्षेत्र के कांग्रेसी पार्षदों को लग गई। खास बात यह है कि यह सड़क बैकुंठपुर से ढिमरापुर तक तीन वार्डों से होते हुए जाती है।

वहीं तीनों वार्ड के पार्षद कांग्रेस के हैं। ऐसे में दो पार्षद सुबह 11 बजे ही उक्त सड़क पर एकत्रित हुए और वार्ड के लोगों के साथ उक्त मार्ग का भूमिपूजन कर दिया। उक्त मार्ग का भूमिपूजन होने के बाद विधायक वहां नहीं गए। वहीं विधायक के द्वारा नगर निगम कार्यालय में शहर के विभिन्न वार्डों में होने वाले विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया।


3 करोड़ का फंसा काम
शहरी क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा सड़क निर्माण के लिए टेंडर किया गया था। इसमें करीब तीन करोड़ का काम फंस गया है। विभागीय अधिकारियों की माने तो शहर में डामरीकरण व कांक्रीटीकरण के लिए करीब 25 निर्माण कार्यों का दोबारा टेंडर किया गया था। इनके टेंडर 8 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच खुलने वाले थे, लेकिन आचार संहिता लगने की वजह से यह टेंडर नहीं खुल पाएंगे। इन कार्यांे की लागत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है।


इन सड़कों का हुआ भूमिपूजन
वार्ड क्र.13 मानव भवन से हुड़को कालोनी तक, वार्ड क्र. 11 जोगिडिपा मुख्य सड़क से पुछापारा तक, बलराम गैरेज से विश्वकर्मा घर केला गोदाम के पास, नानकुन घर से ओमप्रकाश पांडेय घर तक, अग्रोहा भवन से अमोलक सिंह टुटेजा घर तक, अज्जु गर्ग से महमिया, तथा गुरुनानक स्कूल से प्रभात साहू घर तक सीसी सड़कों का भूमिपूजन किया गया है। इसके अलावा वार्ड क्र. 21 केलो पुल से खर्राघाट तक तथा वार्ड क्र. 14 राजा शुक्ला घर से बस डिपो तक शामिल है।


सामुदायिक भवन का किया लोकापर्ण
आचार संहिता लगने के पूर्व विधायक के द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 33 में सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। इसके अलावा केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास भी बनाए गए सामुदायिक भवन का लोकापर्ण किया गया। वहीं इसके अलावा एक यात्री प्रतिक्षालय का लोकापर्ण भी किया गया है।

ये भी पढ़ें

तेलंगाना में बंधुआ मजदूर का जीवन बिता रहे शिल्पकार महिला ने कहा मिला दूसरा जन्म
Published on:
06 Oct 2018 08:02 pm
Also Read
View All