
ग्रामीण बैंक से तेंदूपत्ता बोनस लेकर लौट रहे थे घर, रास्ते में हुआ विवाद
रायगढ़. घरघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पुरी निवासी दंपती ने कुडुमकेला ग्रामीण बैंक से तेंदूपत्ता का बोनस राशि लेने के बाद उस रुपए से पहले शराब पीया। इसके बाद बचे हुए रुपए को पति ने जब अपनी पत्नी से मांगा तो उसने मना कर दिया। ऐसे में गुस्साए पति ने अपने पास रखे डंडे से अपनी पत्नी के पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे रिमांड में जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुरी निवासी रजमोही मांझी व उसका पति सहनुराम मांझी 04 अक्टूबर को तेंदूपत्ता का बोनस राशि लेने कुडुमकेला गए थे। जहां रुपए मिलने के बाद उन्होंने कुछ खरीददारी की और शराब पीए। शराब पीने के बाद दोनों पैदल-पैदल अपने घर लौट रहे थे। तभी रात्रि करीब 10 बजे सहनुराम ने अपनी पत्नी से बचे हुए रुपए को मांगा। जिसे रजमोही ने देने से इंकार कर दिया। ऐसे में सहनुराम ने अपने पास रखे डंडे से अपनी पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहीं पर छोड़ दिया पत्नी को
पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर प्राणघातक हमला करने के बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी जब रजमोही की बेटी को लगी, जोकि कुडुमकेला में रहती है वह उसे सड़क से उठाकर घर लाई। इसके कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
Published on:
06 Oct 2018 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
