रायगढ़

महिला सेल ने 14 लोगों का बयान किया दर्ज, रिपोर्ट एसपी को सौंपी

कर्मचारियों पर लड़की उपलब्ध कराने के अधिकारी द्वारा दबाव बनाने के मामले की जांच पूरी

2 min read
Apr 11, 2018
raigarh news in hindi,raigarh police,raigarh crime,
कर्मचारियों पर लड़की उपलब्ध कराने के अधिकारी द्वारा दबाव बनाने के मामले की जांच पूरी

रायगढ़. महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एक संस्था के कर्मचारियों पर लड़की उपलब्ध कराने के अधिकारी द्वारा दबाव बनाने के मामले की जांच पूरी हो गई है। महिला सेल ने करीब दो सप्ताह की जांच में करीब 14 संबंधितों का बयान दर्ज किया है। वहीं जांच रिपोर्ट एसपी को सुपुर्द कर दी गई है।

जिसमें अब एसपी द्वारा कोई ठोस पहल की जा सकती है। इधर सूत्रों से जो खबर मिल रही है कि उसमें यह कहा जा रहा है कि संस्था की वरिष्ठ महिला कर्मचारी के मनमाने रवैये की वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। जिसकी वजह से संस्था की अधिकांश कर्मचारी नाखुश हैं।


रायगढ़ एसपी दीपक झा के पास करीब दो सप्ताह पहले एक महिला कर्मचारी ने शिकायत की थी। जो महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एक संस्था की वरिष्ठ महिला कर्मचारी द्वारा विभाग के अधिकारी के लिए लड़की उपलब्ध कराने के दबाव से जुड़ा हुआ था। एसपी झा ने मामले की गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच का जिम्मा, महिला सेल को सौंपा। महिला सेल ने सबसेे पहले शिकायतकर्ता महिला का बयान लिया। उसके बाद संस्था की वरिष्ठ महिला कर्मचारी, महिला बाल बाल विभाग के अधिकारी सहित करीब 14 संबंधितों का बयान दर्ज किया गया है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दर्ज बयान में कई चौकाने वाली बातें भी सामने आई है। जिसमें यह कहा जा रहा है कि संस्था की वरिष्ट महिला कर्मचारी के मनमाने रवैये से आए दिन वहां विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। जो कई बार अखबारों की सुर्खियां भी बन चुका है। ऐसे में, संस्था की अधिकांश कर्मचारी, वरिष्ट कर्मचारी की कार्यशैली से नाखुश है। हलांकि महिला सेल के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज भी कर रही है। उनकी माने तो उक्त जांच रिर्पोट को सार्वजनिक करने से गोपनीयता भंग हो जाएगी। अब आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Published on:
11 Apr 2018 03:44 pm