बताया जाता है कि शासन से मार्च के पखवाड़े भर बाद ही आदेश जारी कर दिया था, वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को भी समय में परिवर्तन करने का अधिकार है। यही कारण है कि प्रदेश के अन्य जिलों में अप्रैल के शुरुआत में ही स्कूलों का समय बदलकर सुबह पाली में कर दिया गया। उक्त आदेश जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो प्राथमिक शाला मौदहापाली, नावागांव सहित अन्य कई स्कूल में समय परिवर्तन कर दिया गया।