धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों 92 हाथियों का जमावड़ा लगा हुआ है, जो वन मंडल के विभिन्न रेंजर मौजूद हैं। विभागीय अधिकारी ने जानकारी के अनुसार वन मंडल में 27 नर हाथी, 46 मादा हाथी जबकि 19 उनके बच्चे हैं। भोजन की तलाश में इस रेंज से उस रेंज तक विचरण करते रहते हैं, जो उनके दिनचर्या में भी शामिल है। इस बीच ग्रामीणों को हाथियों के उत्पात को देते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।