रायगढ़

प्रदेश में गायब हो रही महिलाओं को लेकर युवक कांग्रेस ने किया कलेक्टोरेट का घेराव

-प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने छोड़े पानी के फौवारे -करीब आधा घंटा प्रदर्शन के बाद कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

2 min read
May 11, 2018

रायगढ़. प्रदेश में गायब हो रही महिलाओं को लेकर युवक कांग्रेस ने कलेक्टोरेट का घेराव किया। प्रदर्शन इतना जोरदार था कि प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए पुलिस ने पानी के फौवारे छोड़े। करीब आधा घंटा प्रदर्शन करने के बाद युवक कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं गायब हो रही महिलाओं को खोजने की मांग की। वहीं कहा कि इस ज्ञापन पर गंभीरता से विचार नहीं करने पर युवक कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

इस प्रदर्शन के पूर्व युवक कांग्रेस के सदस्य शहर के साप्ताहिक इतवारी बाजार में एकत्रित हुए। वहीं उक्त बाजार से रैली निकाली गई। शहर के केलो नदी पुल, चक्रपथ होते हुए कलेक्टोरटे पहुंची। वहीं घेराव करते हुए प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। साथ ही प्रदर्शन करते हुए कलेक्टोरेट के बाहर लगे बेरिकेट्स को भी तोडऩे का प्रयास किया। ऐसे में पुलिस के द्वारा युवक कांग्रेस के सदस्यों को रोकने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें

मालिक के सिर पर अड़ाया कट्टा और चाकू से किया जानलेवा हमला, पढि़ए पूरी खबर आखिर क्या थी वजह…

इस बात को लेकर पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी निर्मित हुई। वहीं जब युवक कांग्रेस के सदस्य किसी प्रकार से शांत नहीं हो रहे थे तब पुलिस ने पानी के फैव्वारे छोड़े। इससे युवक कांग्रेस के सदस्य तितर-बितर हुए। हालांकि पानी का फैव्वारा बंद होने के बाद युवक कांग्रेस के सदस्य फिर से बेरिकेट्स तोडऩे का प्रयास करने लगे। ऐसे में दोबारा पुलिस ने पानी का फौवारा छोड़ा।

इस तरह करीब आधा घंटे तक युवक कांग्रेस के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। वहीं इसके बाद युवक कांग्रेस के सदस्यों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान युवक कांग्रेस के सदस्यों का कहना था कि प्रदेश में गायब हो रही महिलाओं को खोजने के लिए प्रशासन पहल करे। ऐसा नहीं किए जाने पर युवक कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी।

पुलिस ने किया था इंतजाम
युवक कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के लिए जोरदार इंतजाम किया था। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कलेक्टोरेट के बाहर जहां बेरिकेट्स लगाए गए थे। वहीं बेरिकेट्स के बाहर ही एएसपी, सीएसपी व शहर के तीनों थाना के टीआई सहित अन्य पुलिस बल भी तैनात किए गए थे। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर तत्काल उसे काबू किया जा सके।

ये भी पढ़ें

धान बेचने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने कर दी पिता की हत्या, पत्नी ने कोर्ट में दिया ये बयान, पढि़ए खबर…
Published on:
11 May 2018 08:58 pm
Also Read
View All