20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालिक के सिर पर अड़ाया कट्टा और चाकू से किया जानलेवा हमला, पढि़ए पूरी खबर आखिर क्या थी वजह…

- सही समय पर पहुंचाया गया अस्पताल तो बच गई जान, स्थिति अभी भी गंभीर

3 min read
Google source verification
मालिक के सिर पर अड़ाया कट्टा और चाकू से किया जानलेवा हमला, पढि़ए पूरी खबर आखिर क्या थी वजह...

रायगढ़. पुराने विवाद पर एक नौकर से अपने साथियों के साथ मिलकर मालिक का रास्ता रोका। वहीं उसे कार से बाहर निकाल कर उसके सिर पर कट्टा अड़ाते हुए उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया। इस अचानक हुए हमले से मालिक जोकि वृद्ध है मौके पर बेहोश हो गया। जिसे समय रहते अस्पताल पहुंचाने पर उसकी जान बच गई, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस ने दो नामजद व तीन अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। घटना जूटमिल चौकी क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांजी गंज निवासी राजकुमार अग्रवाल पिता प्रहलाल अग्रवाल 62 वर्ष का सांगीतराई में पंतजलि प्रोडक्ट का गोदाम है। 10 मई की रात्रि 7.30 बजे राजकुमार अपनी कार को खुद चलाते हुए अपने गोदाम को देखने गया था। रात्रि करीब 09 बजे राजकुमार अपनी कार से वापस अपने घर आ रहा था। तभी थोड़ी दूर आगे सांगीतराई छातामुड़ा बाइपास मेन रोड के पास कुंदन गिरीए खीरू साहू व अन्य तीन युवक बाइक में सवार होकर आए और कुंदन गिरी अपनी बाइक को राजकुमार के कार के सामने खड़ी कर दिया।

Read More : Breaking : एक भालू ने तीन गांव में मचाया आतंक, चार को किया घायल, एक ने पानी में कूदकर बचाई जान, पढि़ए खबर...

इसके बाद राजकुमार को खींचते हुए कार से बाहर निकला। तभी खीरू साहू ने अपने पास रखे कट्टा को बाहर निकाला और राजकुमार के सिर पर अड़ा दिया। तभी कुंदन गिरी ने भी चाकू निकला और राजकुमार को हमारे खिलाफ पूर्व में किए गए रिपोर्ट को वापस लेते हुए दो लाख रुपए नहीं तो जान से मार दूंगा कह कर राजकुमार के पेट पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से राजकुमार संभल नहीं पाया और मौके पर ही बेहोश गया। घटना को अंजाम देने के बाद कुंदन गिरी, खीरू साहू व उसके अन्य तीन साथी मौके से फरार हो गए।

स्टाफ ने पहुंचाया अस्पताल
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी जब पीडि़त के गोदाम में काम करने वाले स्टाफ को हुई तो उन्होंने राजकुमार के बेटे अनिल कुमार अग्रवाल को फोन लगाया। इसके बाद सभी मिलकर पीडि़त को अस्पताल पहुंचाए। पुलिस ने बताया कि समय रहते राजकुमार को अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान तो बच गई, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल राजकुमार के बेटे अनिल कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो नामजद कुंदन गिरी, खीरू साहू व अन्य तीन साथियों के खिलाफ धारा 341, 294, 506, 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

क्या था इनका पुराना विवाद
राजकुमार अग्रवाल ने 14 मार्च को थाना कोतवाली में बच्चा गिरी एवं उसकी पत्नी चिन्ता गिरी निवासी जूटमिल सांगीतराई द्वारा 2 लाख रुपए की मांग करते हुए न देने पर उसे व उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी संबंधी आवेदन पत्र दिया था। आवेदन पत्र जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर किया था।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसका पैत्रिक खेती एवं आम का बगीचा चन्द्रपुर में है। जिसकी देखरेख के लिए वह बच्चा गिरी को अपने बगीचा में रखा था। वहीं बच्चा गिरी के बेटे कुंदन गिरी को भी सांगीतराई स्थित पतंजलि के गोदाम में बतौर मुंशी के पद पर रखा था। राजकुमार अग्रवाल को जब पता चला कि कुंदन गिरी गोदाम से सामान की हेराफेरी कर रहा है तो राजकुमार ने उसे काम से निकाल दिया था।

ऐसे में कुंदन का पिता बच्चा गिरी बार-बार राजकुमार को कुंदन को दोबारा काम में रखने के लिए दबाव बना रहा था। ऐसे में राजकुमार ने बच्चा गिरी से कहा कि मकान खाली कर दो मेरे यहां काम की आवश्यकता नहीं है। जिस पर पर बच्चा गिरी और उसकी पत्नी घर आकर 2 लाख रुपए की मांग करने लगे और रुपए नहीं देने पर परिवार के लोगों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दिए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के खिलाफ धारा 358 के तहत अपराध दर्ज किया है। इसी मामले को लेकर कुंदन गिरी ने राजकुमार अग्रवाल पर जानलेवा हमला किया।