रायपुर

पत्रकार विनोद की गिरफ्तारी के बाद गरमाई छत्तीसगढ़ की राजनीति, 10 Point में जानें पूरी घटना

मंत्री राजेश मूणत के कथित अश्लील वीडियो होने का दावा करने के बाद आम आदमी पार्टी का गुस्सा फूट पड़ा।

2 min read
Oct 27, 2017
porn CD case

रायपुर . पत्रकार विनोद वर्मा के सनसनी खेज खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। मंत्री राजेश मूणत के कथित अश्लील वीडियो होने का दावा करने के बाद आम आदमी पार्टी का गुस्सा फूट पड़ा। इधर कांग्रेस भी प्रदर्शन किया। सुबह से शाम तक प्रदेश के राजनीतिक पार्टियों ने इस मामले की जमकर निंदा की। हालांकि ब्लैकमैलिंग के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद कोर्ट ने पत्रकार विनोद को जमानत पर रिहा कर दिया। इन 10 प्लाइंट में जानिए पूरी घटना..

1. प्रकाश बजाज नाम के शख्स ने पंडरी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया था। पीडि़त ने पुलिस को बताया था कि पत्रकार विनोद बहुत दिनों से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। ब्लैकमेल करने वाला उसके आका की आपत्तिजनक वीडियो होने का दावा करता था।

2. छत्तीसगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस की मदद से विनोद वर्मा को उसके घर इंद्रापुरम के वैभव ब्लॉक, महागुन मेंशन अपार्टमेंट से रात 3:30 बजे गिरफ्तार किया।

3. विनोद वर्मा एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के मेंबर होने के साथ बीबीसी और अमर उजाला में भी काम कर दे चुके हैं।

4. छत्तीसगढ़ पुलिस ने पत्रकार विनोद के खिलाफ धारा 384 जबरन वसूली और 506 धमकी देने का केस दर्ज किया गया।

5. आईटी एक्ट 68 में इस मामले में अपराध दर्ज किया गया है। कई घंटे पुलिस स्टेशन में बिताने के बाद कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।

6. सुबह 11:28 बजे विनोद वर्मा ने किया था अपना पहला ट्वीट, 12: 46 बजे किया दूसरा ट्वीट।

7. छत्तीसगढ़ के पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत की अश्लील सीडी होने का किया सनसनीखेज खुलासा।

8. इस मामले की पूरी जानकारी होने के बाद बीजेपी ने मीडिया से बात की। जिसमें मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि सीडी फर्जी है। किसी भी एजेंसी से जांच करवाने को तैयार है।

9. कथित सीडी कांड के बाद भड़के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने मंत्री मूणत की नेम प्लेट पर कालीख पोती दी। इसके बाद मंत्री राजेश मूणत के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई।

10. इस मामले को लेकर मंत्री राजेश मूणत, विनोद वर्मा के खिलाफ करेंगे एफआईआर दर्ज करवाया। इधर कांग्रेस ने कहा है कि वे कल अश्लील सीडी को लेकर राज्यपाल के पास जाएंगे।

Updated on:
27 Oct 2017 06:31 pm
Published on:
27 Oct 2017 05:16 pm