31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अश्लील सीडी कांड : पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ मंत्री मूणत करेंगे एफआईआर

छत्तीसगढ़ के मंत्री की तथाकथित पोर्न सीडी को लेकर हुए विवादों के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ एफआईआर कराएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 27 Oct 2017, 4:41 PM IST

CG Minister Rajesh Munat

CG Minister Rajesh Munat to lodge FIR against Vinod Verma

रायपुर . छत्तीसगढ़ के मंत्री की तथाकथित पोर्न सीडी को लेकर हुए विवादों के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ एफआईआर कराएंगे। मंत्री मूणत शामि 4 बजे सिविल लाइन थाने में पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ एफआईआर कराएंगे। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए राजेश मूणत ने सीडी को फर्जी बताते हुए विनोद वर्मा और कांग्रेस की निंदा की। वहीं इस मामले के उजागर होने के बाद मंत्री राजेश मूणत और उनके बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उधर, मंत्री मूणत के बचाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , विधायक शिवरतन लाल शर्मा मीडिया से रूबरू होकर पूरे मामले में सफाई दी। उन्होंने सीडी को पूरी तरह से फर्जी करार दिया। वहीं तथाकथित पोर्न सीडी मामले में छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की राजनीति में बवाल मच गया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री मूणत के बंगले के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और उनके नेमप्लेट पर कालिख पोत दी।

इससे पहले पत्रकार विनोद वर्मा गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद जमानत पर पुलिस हिरासत से छूट गए। विनोद वर्मा ने तुरंत ट्वीट कर कहा कि पत्रकार और पत्रकारिता की हत्या करके उन्हें डरा धमकाकर आप भी अपनी कुर्सी नहीं बचा सकते। क्योंकि कलम की मार बुरी होती है। विनोद वर्मा ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि मुझे इसलिए अरेस्ट किया क्योंकि मेरे पास छत्तीसगढ़ के मंत्री की सीडी थी।

वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर में मीडिया को बताया, प्रकाश बजाज नाम के शख्स ने रायपुर के पंडरी थाने में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर की। प्रकाश बजाज ने अपनी शिकायत में बताया था कि उन्हें दिल्ली से एक शख्स का फोन आया। उसने कहा कि तुम्हारे आका की एक सीडी हमारे पास है, अगर पैसे नहीं दिए तो सीडी को सार्वजनिक कर देंगे। पुलिस ने बताया कि प्रकाश बजाज नाम की शिकायत पर कार्रवाई की है।