रायपुर

Holiday: 15 नवंबर को अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज

Holiday: 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर गुरुपर्व मनाया जाता है। यह सिखों का सबसे बड़ा त्योहार हैं। इस दिन छत्तीसगढ़ में गुरु परब की छुट्टी दी गई है। इस दिन बैंक भी बंद रहेंगे।

less than 1 minute read
Nov 08, 2024

Holiday: छत्तीसगढ़ में दीपावली की लंबी छुटियों के बाद अब नवंबर महीने में भी एक साथ कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिन पर स्कूल जाने वाले छात्रों को छुट्टियां मनाने का मौका मिल रहा है। नवंबर महीने में ही गुरु नानक जयंती मनाई जाने वाली है। 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल-कालेज के साथ दफ्तर भी बंद रहेंगे।

गुरु नानक जयंती हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस दिन को गुरु नानक प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व सिख समुदाय के लोगों के लिए सबसे बड़ा उत्सव है। इस दिन को सिख समुदाय के लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं। गुरु नानक जी को सिख समुदाय का पहला गुरु माना जाता है।

15 नवंबर गुरुनानक जयंती पर बैंक बंद

15 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर गुरुपर्व मनाया जाता है। यह सिखों का सबसे बड़ा त्योहार हैं। सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर यह त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार पर कार्तिक पूर्णिमा भी होती है, जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने का 15वां चंद्र दिवस है। इस दिन बैंक भी बंद रहने वाला हैं।

गुरु नानक जयंती तिथि

गुरु नानक जयंती का त्योहार हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष गुरु नानक जयंती 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस त्योहार के दिन गुरु नानक जी को याद किया जाता है। इस साल गुरु नानक जी की 555वीं जयंती है।

Updated on:
14 Nov 2024 02:28 pm
Published on:
08 Nov 2024 02:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर