9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Holiday: सरकारी कर्मचारियों को इस दिन मिलेगी दिवाली की छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल व दफ्तर, आदेश जारी

Public Holiday: दिवाली की छुट्टी 1 नवंबर को न होकर अलग-अलग डेट्स पर दी गई है। कई जिलों में 1 नवंबर के अवकाश में संशोधन किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 6 Nov 2024, 5:51 PM IST

Public Holiday 2024

Public Holiday: बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने 1 नवंबर के स्थान पर अब 10 दिसंबर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 1 नवंबर 2024 को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

बता दें कि इसके मद्देनजर कलेक्टर ने 1 नवंबर 2024 दिपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए 10 दिसंबर 2024 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के दिन जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस आदेश के तहत स्कूल समेत सभी सरकारी दफ्तर और संस्थाएं बंद रहेगी।

भिलाई में 12 नवंबर को मिलेगी छुट्टी

भिलाई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन किया है। पूर्व में घोषित दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर 1 नवंबर को परिवर्तित कर देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) 12 नवंबर दिन मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। बता दें कि कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन किया है।

यह भी पढ़े: दिवाली की छुट्टी में बड़ा फेरबदल, अब 1 नवंबर नहीं बल्कि इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर और बैंक

इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

इसके मद्देनजर कलेक्टर ने 1 नवंबर 2024 दिपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए 12 नवंबर व 10 दिसंबर 2024 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के दिन जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।