कुछ दिन पहले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश में बदलाव किया था, अब बिलासपुर में भी स्थानीय अवकाश में बदलाव किया है। 9 मई 2024 को जारी आदेश में 1 नवंबर को जो स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, अब उसके स्थान पर 10 दिसंबर को छुट्टी (Holiday) रहेगी। 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण बलिदान दिवस पर बिलासपुर जिले में स्थानीय अवकाश होगा। कलेक्टर ने इसे लेकर स्थानीय अवकाश का आदेश जारी कर दिया है।