आंदोलन के तृतीय चरण में 24 अक्टूबर को जिला के समस्त शिक्षक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर रैली निकालकर अपने मांगों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे। ज्ञापन कार्यक्रम में खिलावन वर्मा, खोशील गेन्द्रे, तुलेंद्र सागर, जगदीश सिन्हा, मोहन साहू, पुष्पलता भार्गव, कौशल साहू, मनीष अवसरिया, देवेंद्र चंद्राकर, पवन साहू, वारिस कुमार, केवल साहू, आशीष देवांगन, दीपक साहू आदि उपस्थित थे।