दरअसल, रूटीन बीमारियों के इलाज के लिए ओपीडी जाना होता है। वहीं, अचानक बीमार पड़ने, सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर इमरजेंसी में इलाज होता है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि सभी विभागों के एचओडी को 12 अक्टूबर की ओपीडी की सूचना दे दी गई है। यूनिटवाइज (Public Holiday) डॉक्टरों की ड्यूटी पहले की तरह रहेगी। ताकि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भटकना न पड़े।