रायपुर

Stabbing in CG: थाने से कुछ ही दूरी पर बेखौफ बदमाश, कपड़ा कारोबारी भाइयों पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

Stabbing in CG: रायपुर के कबीर नगर इलाके में थाने से कुछ ही दूरी पर चाकूबाजी हो गई। बदमाशों ने दो कारोबारी भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया।

less than 1 minute read
Dec 14, 2025
Crime (File Photo)

Stabbing in CG: रायपुर के कबीर नगर इलाके में थाने से कुछ ही दूरी पर चाकूबाजी हो गई। बदमाशों ने दो कारोबारी भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद भाग निकले। घायल कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आकाश सखूजा की कपड़े की दुकान है। रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्तों के साथ एम्स रेसीडेंसी के पास अपने दोस्त का बर्थडे मनाने गया था। इस दौरान उसके दुकान में अंशु और उसके दोस्त पहुंचे। काम करने वाले विनय तिवारी को धमकाने लगे। इस पर विनय ने आकाश को कॉल किया और घटना की जानकारी दी। उसने अंशु को समझाने की कोशिश की। इससे अंशु और उसके साथी नाराज होकर आकाश के पास पहुंचे। फिर उससे गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस बीच उसे बचाने आए उसके भाई विशाल पर भी ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया गया। इससे दोनों को कई जगह चोटें आई। हमले के बाद आरोपी भाग निकले।

ये भी पढ़ें

कल्याण कॉलेज में बवाल: विधायक प्रतिनिधि सहित 4 NSUI नेताओं पर FIR, चप्पल की माला लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

कुछ ही दूरी पर है थाना

घटनास्थल थाने से कुछ ही दूरी पर है। एम्स रेसीडेंसी के पास बने कॉम्प्लेक्स में यह घटना हुई है। बड़ी संख्या में युवक देर रात तक यहां बैठते हैं। अचानक हुई चाकूबाजी से हडक़ंप मच गया। चाकू मारने के बाद आरोपी आराम से भाग निकले। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। देर रात तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

ये भी पढ़ें

Crime News: मजदूर युवक का अपहरण कर यौन शोषण, Video बनाकर परिजनों को भेजा, फिर… पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान

Published on:
14 Dec 2025 02:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर