रायपुर

Indigo Flight: रायपुर-दिल्ली के बीच INDIGO की 2 नई फ्लाइट आज से, प्रयागराज की बंद… देखें शेड्यूल

Indigo Flight: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रायपुर से दिल्ली के बीच रविवार से इंडिगो एवं एयरइंडिया की दो फ्लाइट उड़ान भरेगी।
less than 1 minute read
Oct 26, 2025
when Indigo's operations will return to normal in MP
एमपी में 6-7 दिनों में इंडिगो का संचालन सामान्य होने की उम्मीद

Indigo Flight: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रायपुर से दिल्ली के बीच रविवार से इंडिगो एवं एयरइंडिया की दो फ्लाइट उड़ान भरेगी। वहीं प्रयागराज की उड़ान बंद होगी। 72 सीटर यह फ्लाइट सुबह 9.05 को उड़ान भरने के बाद 10.20 को रायपुर आती थी। इसके बाद 10.50 को रायपुर से रवाना होने के बाद 12.20 को प्रयागराज पहुंचती थी।

बताया जाता है कि इस फ्लाइट में यात्रियों की संख्या लगातार कम हो रही थी। इसे देखते हुए आगामी आदेश तक के लिए इसे बंद करने का निर्णय विमानन कंपनी द्वारा लिया गया है।

Indigo Flight: देखें शेड्यूल

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से सुबह 10.15 बजे उड़ान भरने के बाद दोपहर 12.15 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद रायपुर से दोपहर 12.45 बजे उड़ान भरेगी के बाद दोपहर 2.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरने के बाद दोपहर 2.05 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद रायपुर से दोपहर 2.35 बजे रवाना होकर शाम 4.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Updated on:
26 Oct 2025 09:50 am
Published on:
26 Oct 2025 09:49 am