रायपुर

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 डिप्टी रेंजरों को मिला रेंजर पद पर प्रमोशन, देखें पूरी सूची

Ranger promotions: वन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 22 डिप्टी रेंजरों को रेंजर पद पर पदोन्नति दी है। जारी आदेश में प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की सूची शामिल है।
2 min read
Jul 29, 2026
forest Ranger Promotion
22 डिप्टी रेंजरों को मिला रेंजर पद पर प्रमोशन (Photo Patrika)

Promotion News: छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे डिप्टी रेंजरों को बड़ी सौगात दी है। विभाग ने 22 डिप्टी रेंजरों को रेंजर (वन क्षेत्रपाल) पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों को विभागीय जरूरतों और प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। वन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नति पाने वाले सभी डिप्टी रेंजरों को वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और विभागीय नियमों के आधार पर रेंजर पद के लिए पात्र पाया गया है। इसके बाद सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से यह प्रमोशन आदेश जारी किया गया है।

वन प्रबंधन को मिलेगा मजबूती

डिप्टी रेंजरों के रेंजर पद पर प्रमोशन से वन विभाग की मैदानी व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। रेंजर स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी वन संरक्षण, अवैध कटाई रोकने, वन्यजीव सुरक्षा, जंगलों की निगरानी और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण होती है। छत्तीसगढ़ में वन क्षेत्र काफी विस्तृत है। ऐसे में अनुभवी अधिकारियों को उच्च पदों पर जिम्मेदारी मिलने से वन सुरक्षा और प्रबंधन कार्यों में तेजी आने की संभावना है।

लंबे समय से थी प्रमोशन की मांग

वन विभाग में डिप्टी रेंजरों द्वारा लंबे समय से पदोन्नति की मांग की जा रही थी। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 22 अधिकारियों को रेंजर बनने का अवसर मिला है। इससे विभाग के कर्मचारियों में भी उत्साह है। वन विभाग के इस फैसले से जहां अधिकारियों को करियर में नई जिम्मेदारी मिली है, वहीं मैदानी स्तर पर वन संरक्षण और प्रशासनिक कामकाज को भी गति मिलने की उम्मीद है।

विभाग ने जारी की पदोन्नति सूची

वन विभाग द्वारा जारी आदेश में 22 डिप्टी रेंजरों के नाम शामिल हैं। प्रमोशन के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने पदस्थापना स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए जाएंगे। विभाग जल्द ही पदस्थापना से जुड़ा आदेश भी जारी कर सकता है।

Updated on:
29 Jul 2026 07:45 pm
Published on:
29 Jul 2026 07:43 pm