रायपुर

CG Rajyotsav: 36 विभूतियों को राज्योत्सव में नवाजा जाएगा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान से

छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का होगा सम्मान, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की नामों की घोषणा...
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 7:59 PM IST
CG Rajyotsav

CG Rajyotsav: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने 1 नवंबर को राजधानी रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं के लिए 36 श्रेणियों में राज्य अलंकरण सम्मान घोषित किए गए।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य अलंकरण केवल व्यक्तियों और संस्थाओं का सम्मान नहीं, बल्कि उनके समर्पण, परिश्रम, प्रतिभा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का अभिनंदन है। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाले नागरिकों का योगदान छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणादायी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और संचालक डॉ. संजय कन्नौजे भी उपस्थित थे।