रायपुर

9वीं के स्टूडेंट की अचानक बिगड़ी तबीयत, जब पानी समझकर पी लिया व्हाइटनर

रायपुर के एक स्कूल में 9वीं कक्षा में पढऩे वाले स्टूडेंट की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2017, 4:34 PM IST
student drink whitener
9th class student hospitalized after drink whitener

रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के एक छात्र की व्हाइटनर पीने से हालत बिगड़ गई। छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थित बताई जा रही है।

संजय नगर निवासी आरिश खान पिता मो. असरफ खान 9वीं कक्षा का छात्र है। गेम्स पीरियड में सभी छात्र गेम्स खेल रहे थे। आरिश खेलने के बाद थक कर बाहर आ कर बैठा उसने अपने एक लीटर के बॉटल में रखा हुआ पानी पिया।

अचानक बिगड़ी हालत

पानी पीते ही उसको चक्कर आने लगे और व बेहोश होकर ग्राउंड में ही गिर गया। पानी बॉटल में व्हाइटनर पाया गया। परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चे को प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया। दो घंटे बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शिक्षा विभाग की टीम भी पहुंची स्कूल
किसने पानी बोतल में व्हाइटनर मिलाया,इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस इस घटना का पता लगाने के लिए स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। हालांकि ग्राउंड एरिया में कोई भी कैमरा नहीं लगने से सुराग अब तक नहीं मिल पाए हैं।

बच्चे के पिता ने घटना की सूचना जिला शिक्षाधिकारी को दी। जिसके बाद शिक्षा विभाग की टीम स्कूल पहुंची। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही स्कूल बंद हो चुका था। शिक्षाधिकारी का कहना है कि बुधवार को इस संबंध में जांच की जाएगी।

Published on: