Raipur News: एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद फैक्ट्री से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
Raipur News: रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
फैक्ट्री में रखे सामान को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
घर में लगी आग से पूर्व पंचायत सचिव की जिंदा जलकर मौत
सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमझर के स्कूल पारा में एक घर में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया। इस दौरान पूर्व पंचायत सचिव (Burnt alive) अपने घर में ही मौजूद थे। आग लगने के बाद वे लपटों के बीच घिर गए और उन्हें निकलने का मौका ही नहीं मिला। इसी बीच आग से जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई। गांव वालों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन पूर्व सचिव की मौत हो चुकी थी। पढ़े पूरी खबर
कुंवरपुर जंगल में लगी भीषण आग
सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुर जंगल में भीषण आग (Fire in forest) लगी हुई है। आग धीरे-धीरे फैलती जा रही है। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे से लगे जंगल में उठ रही आग की लपटें हाइवे से साफ तौर पर नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि आग ने 1 किलोमीटर क्षेत्र में फैले जंगल को अपनी चपेट में ले लिया है। आग से कई इमारती पेड़ के अलावा छोटे पौधे जलकर खाक हो चुके हैं। इधर वन अमला आग पर काबू पाने में नाकाम है। आग से छोटे जीव-जंतुओं को भी खतरा बना हुआ है। पढ़े पूरी खबर