रायपुर

आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस नई डेट तक कर सकते हैं आवेदन, देखें

Atmanand School Admission date: अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी से सीटों का आवंटन 5 से 10 मई था, अब इसे 11 से 15 मई कर दिया गया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2024, 11:57 AM IST
cg news, Atmanand school, Atmanand school admission, Atmanand school Latest hindi news, Atmanand school cg, cg Atmanand school, Latest cg news, cg hindi news, Chhattisgarh news, chhattisgarh hindi news,

Atmanand School Admission date: प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन की तिथि बढ़ा दी गई है। प्रवेश के लिए अब 10 मई तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले 5 मई अंतिम तिथि थी। ऐसे में जिन लोगों ने आवेदन नहीं किया है उन पालकों के लिए एक और मौका मिला है।

Atmanand School Admission date: इस वजह से बढ़ा तारीख

लोक शिक्षण संचालनालय से जारी आदेश के मुताबिक लोकसभा चुनाव के चलते आत्मानंद हिंदी-अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश, लॉटरी आदि की अंतिम तिथियों को बढ़ाया गया है। अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी से सीटों का आवंटन 5 से 10 मई था, अब इसे 11 से 15 मई कर दिया गया है। इसी तरह एडमिशन की अन्य कार्रवाई के लिए 11 से 15 मई था, जिसे अब 16 से 20 मई कर दिया गया है।

Atmanand School Admission date: 7 मई को है तीसरे चरण का चुनाव

प्रदेश के 7 लोकसभा सीटों में 7 मई को तीसरे चरण का चुनाव है। इसे लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। आज सभी स्कूलों में मतदान दलों को भेज दिया जाएगा। वहीं कल यानी 7 मई को निर्धारित समय में चुनाव होंगे।

Updated on:
6 May 2024, 11:57 AM IST
Published on: