रायपुर

Bar Association Election 2026: बार चुनाव में 3256 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, मतदान पेटियां सुरक्षा बलों की निगरानी में, आज आएंगे परिणाम

Bar Association Election 2026: मतदान में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया और विभिन्न पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

2 min read
May 16, 2026
बार चुनाव में 3256 अधिवक्ताओं ने डाले वोट (Photo AI)

Bar Association Election 2026: रायपुर में बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदान में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया और विभिन्न पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणामों को लेकर उम्मीदवारों और समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 10 से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। कुल 3244 अधिवक्ताओं में 3256 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामनारायण व्यास और मीडिया प्रभारी अमर गुरुबक्षाणी ने बताया के दिनभर गहमागहमी के बीच न्यायालय परिसर स्थित पार्किंग स्थल में बनाए गए केंद्र में मतदान हुआ।

ये भी पढ़ें

चुनाव आयोग का सख्त आदेश, पंचायत उपचुनाव तक अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे छुट्टी

Bar Association Election 2026: सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू

16 पदों के लिए हुए चुनाव के लिए मतदाता अधिवक्ताओं को चार बैलेट पेपर दिए गए थे। जिसमें 65 प्रत्याशियों के नाम लिखे गए थे। देर रात सभी मतपेटियों को सील करने के बाद न्यायालय परिसर के अधिवक्ता कक्ष क्रमांक 206 में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। शनिवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी।

बताया जाता है कि दोपहर में एक व्यक्ति को चुनाव प्रचार करते हुए पकड़ा गया। प्रतिबंधित समय और प्रतिबंधित क्षेत्र में वह अपने समर्थक प्रत्याशी का चुनाव प्रचार कर रहा था। पूछताछ में पता चला कि वह अधिवक्ता और मतदाता नहीं है। जिसके कारण उसे बल पूर्वक बाहर निकल गया।

महिला अधिवक्ता उत्साहित

पहली बार 5 पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने के कारण उनमें सबसे अधिक उत्साह देखा गया। मतदान करने बढ़ चढ़कर उन्होंने अपने मताधिकार का उपयोग किया। करीब 95 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर डाले वोट

वोटिंग के दौरान गड़बड़ी न हो, इसके लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग रंग के बैलेट पेपर रखे गए हैं। इसमें नीले, सफेद, पीले और गुलाबी रंग के मतपत्र इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इस बार चुनाव में पहली बार सेल्फी जोन भी बनाया गया था। वोट डालने के बाद वकील फोटो खिंचवा रहे थे। रायपुर के अलावा अभनपुर, आरंग और तिल्दा से भी बड़ी संख्या में वकील मतदान करने पहुंचे हुए थे ।

सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

बार चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। इसके साथ ही आज शनिवार को परिणाम की घोषणा होगी। मतदान पेटियों के सुरक्षा बलों की निगरानी में रखा गया है।

Published on:
16 May 2026 10:15 am
Also Read
View All