रायपुर

AIIMS Raipur: एम्स के ओरियाना फेस्ट पर चंदा वसूली और रिफंड को लेकर विवाद, निजी अस्पतालों से 11 से 21 हजार लेने का दावा

AIIMS Raipur Oriana Fest: रायपुर के ओरियाना फेस्ट में निजी अस्पतालों से 11 से 21 हजार रुपए चंदा लेने के दावे और रद्द हुए सिंगर के कार्यक्रम के टिकट रिफंड नहीं होने को लेकर विवाद गहराया।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 1:47 PM IST
AIIMS Raipur
एम्स के ओरियाना फेस्ट पर चंदा वसूली और रिफंड को लेकर विवाद (photo Patrika)

AIIMS Raipur Oriana Fest: अखिल भारतीय आयुर्वेिज्ञान संस्थान एम्स में हाल में हुए एनुअल फेस्ट ओरियाना के लिए निजी अस्पतालों से 11 से 21 हजार रुपए चंदा लेने की बात सामने आ रही है। इसकी पुष्टि निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी की है। यही नहीं सिंगर अर्पित बाला के कार्यक्रम के लिए छात्रों से 2250 रुपए लिए गए थे, लेकिन कार्यक्रम कैंसिल होने के बाद भी रिफंड नहीं किया गया। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एम्स में होने वाला फेस्ट ज्यादातर विवादों में रहा है। ओरियाना के लिए निजी अस्पतालों से चंदा लेने का मामला पत्रिका रिपोर्टर के सामने ही आया।

डॉक्टर के पास भेजकर चंदा की गुजारिश की

जब एक विभाग के प्रोफेसर ने दो छात्रों को डॉक्टर के पास भेजकर चंदा की गुजारिश की। निजी अस्पताल के संचालक ने ओरियाना के लिए 11 हजार रुपए देने की भी पुष्टि की। यही नहीं पत्रिका ने बड़े निजी अस्पतालों से भी बात की, तब अस्पताल संचालकों ने हर साल एम्स द्वारा चंदा लिए जाने की बात कही। हालांकि कुछ डॉक्टर ने चंदा देने इनकार करने की बात भी कही है। एक बड़े अस्पताल के चेयरमैन ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि वे पहले चंदा देते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ साल से नहीं दे रहे हैं, क्योंकि वे इस तरह आयोजन खुद कर रहे हैं।

विवाद के बाद स्पीड डेटिंग रद्द करना पड़ा

फेस्ट में इस बार स्पीड डेटिंग नामक आयोजन विवादों में आ गया। इसके लिए बजरंग दल व एनएसयूआई ने आयोजन का विरोध किया। इसके बाद एम्स प्रशासन को कार्यक्रम कैंसिल करना पड़ा। सोशल मीडिया में वायरल चर्चा के अनुसार इसमें 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए 100 रुपए की एंट्री फीस रखी गई थी। इसमें प्रतिभागियों को आमने-सामने बातचीत के लिए कुछ मिनट मिलने की व्यवस्था प्रस्तावित की गई थी। कुछ संगठनों ने इसे संस्थान की गरिमा व स्थानीय संस्कृति के खिलाफ बताया। विरोध के बाद यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

वर्जन

ओरियाना छात्रों द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इसका संचालन छात्र आयोजन समिति करती है। संस्थान की भूमिका कार्यक्रम के प्रतिभागियों की सुरक्षा व्यवस्था व अनुशासन बनाए रखने में रहती है। चक्रवात अकवान के कारण सिंगर का कार्यक्रम रद्द किया गया।

  • डॉ. मृत्युंजय राठौर, प्रवक्ता एम्स
Updated on:
24 Nov 2026, 1:47 PM IST
Published on: