रायपुर

Raipur Airport:  हवाई यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, 7 मई को बंद रहेगी रायपुर-मुंबई के बीच दो फ्लाइटों का संचालन

Raipur Airport: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से मुंबई के बीच इस समय 3 फ्लाइट उड़ान भरती है। इसमें मुंबई से सुबह 7.15 वाली 9 बजे रायपुर आती है।

2 min read
Apr 22, 2026
अब सन्नाटे को चीरती है विमानों की गर्जना! आसमान में गूंजता विकास, रायपुर का एयरपोर्ट बना प्रगति की नई उड़ान का प्रतीक(photo-patrika)

Raipur Airport: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से मुंबई के लिए 7 मई को दो फ्लाइटें उड़ान नहीं भरेंगी। इसके चलते शाम की 4.25 और 12.30 वाली फ्लाइट प्रभावित रहेगी। वहीं सुबह 9.30 और रात 9 बजे वाली फ्लाइट अपने नियमित समय पर संचालित होगी।

विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में रनवे का मेंटेनेंस सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक 6 घंटे किया जाएगा। मानसूनी सीजन के पहले रनवे क्रमांक 09/27 और 14/32 पर वार्षिक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान दोनों रनवे प्री-मानसून मेंटेनेंस के लिए अस्थाई रूप से बंद किए जाएंगे।

4 फ्लाइटों का संचालन

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से मुंबई के बीच इस समय 3 फ्लाइट उड़ान भरती है। इसमें मुंबई से सुबह 7.15 वाली 9 बजे रायपुर आती है। इसी तरह दोपहर 2.25 वाली शाम 4.25 और शाम 7.50 वाली रात को 9.30 बजे रायपुर आती है। वहीं 1 मई से चौथी फ्लाइट रायपुर और मुंबई के बीच शुरू होगी। यह फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे मुंबई से उड़ान भरने के बाद दोपहर 2.15 बजे रायपुर आएगी।

इससे संबंधित खबरें

रायपुर से 2 साल में आधा दर्जन फ्लाइट बंद

छत्तीसगढ़ के रायपुर में फ्लाइटों के लगातार बंद होने के कारण हवाई सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 2 सालों में आधा दर्जन सीधी और वाया चलने वाली फ्लाइटों को यात्रियों की कमी का हवाला देते हुए बंद कर दिया गया है। जबकि रायपुर से 60 से 64 विमानों के जरिए रोजाना करीब 8000 यात्री आवागमन करते है। लेकिन, फ्लाइटों के बंद करने से वह हवाई कनेक्टिविटी से कट गए है। पढ़े पूरी खबर

मुंबई के लिए 1 मई से नई फ्लाइट

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से मुंबई के लिए 1 मई से इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद रायपुर और मुंबई के बीच 4 फ्लाइटों का संचालन होगा। यह अतिरिक्त फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे मुंबई से उड़ान भरने के बाद 2.25 को रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 2.55 को रायपुर से रवाना होने के बाद 4.35 को मुंबई पहुंचेगी। पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
22 Apr 2026 06:55 pm
Published on:
22 Apr 2026 06:36 pm
Also Read
View All